VIDEO: बीजेपी MLA संगीत सोम की सेना के प्रमुख की पिटाई, आक्रोशित समर्थकों ने घेरा थाना

मेरठ। मेरठ में सरधना थाना इलाके के ईकडी गांव रोड़ पर संगीत सिंह सोम सेना की ओर से थाने पर जमकर हंगामा किया गया। सेना के कार्यकर्ताओं ने अपने नगर मंत्री के साथ मारपीट करने वालों की गिरफ़्तारी की मांग की। कार्यकर्ताओं ने थाने में धरना-प्रदर्शन किया और बाद में पुलिस चौकी चौराहे पर जाम भी लगा दिया।

संगीत सिंह सोम सेना भारत, Sangeet singh som sena bharat, sardhana, Meerut, uttar pradesh, News

सूचना पर पहुंचे उपजिलाधिकारी व सीओ ने प्रदर्शनकारियों से बात की। वहीं, मारपीट करने वालों में से एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की सूचना भी उन्हें दी। हालांकि, प्रदर्शनकारी अन्य आरोपियों को पकड़ने की मांग करते रहे। घंटों जाम लगाए रखा। जब काफी देर बाद जमा हटा तो चौराहे के चारों और वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

संगीत सिंह सोम सेना भारत, Sangeet singh som sena bharat, sardhana, Meerut, uttar pradesh, News

यह है मामला
संगीत सिंह सोम सेना के नगर मंत्री अजय कुमार सैनी पुत्र राजेंद्र सैनी निवासी अमन कॉलोनी लोक प्रिय रोड से रविवार की दोपहर अपने दर्जनभर साथियों के साथ थाने पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि वह दोपहर 2 बजे अपने साथी प्रदीप कुमार के साथ ईकड़ी रोड से होते हुए मेरठ रोड पर जा रहे, उसी समय कब्रस्तान के निकट 4 युवक मिले जिन्होंने ने उनका नाम पूछकर उनके साथ मारपीट की। चार में से दो युवकों को पहचान लेने की बात कही गई। जिनमें एक का नाम शुऐब व दूसरे का रिहान बताया था। इस संबंध में पुलिस ने अजय सैनी की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा कायम कर एक आरोपी शुऐब को पकड़ लिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+