इलाहाबाद: 6 करोड़ के घोटाले में कृषि विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति गिरफ्तार

इलाहाबाद। इलाहाबाद के नैनी स्थित कृषि विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति आर बी लाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। इन पर 6 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप है। आर बी लाल पर इलाहाबाद के शाहगंज थाने में दर्ज मुकदमे में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद आज उन्हे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया और अब उनसे पूछताछ की जा रही है। विनोद पर अपने पद का दुरुपयोग कर करोड़ो रुपये के घोटाले व प्रिंसिपल की नियुक्ति आदि में धांधली का मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मामले में कई अन्य आरोपी भी हैं लेकिन सभी ने अरेस्टिंग स्टे ले रखा है, जिसके कारण उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

 Pro chancellor of agriculture university arrested in Allahabad

क्या है मामला
इलाहाबाद के नैनी स्थित सैम हिग्गिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी एंड साइंस के प्रतिकुलपति विनोद बिलाल पर अगस्त महीने में भाजपा नेता दिवाकर त्रिपाठी ने मुकदमा दर्ज कराया था मुकदमे में आरोप था, कि विनोद बी लाल व उनके साथियों ने चर्च की मान्यता पर स्कूल खोला और 6 करोड़ रुपए की फीस का घोटाला किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुटी और आरोपियों पर दबाव बना तो सभी हाईकोर्ट पहुंच गए और गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाई कोर्ट से स्टे ले लिया। इस मामले में केवल प्रतिकुलपति विनोद बी लाल ने ही स्टे नहीं ले रखा था, जिसमें आज क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तारी की।

विवादों में रहा है कॉलेज
राज्य विश्वविद्यालय की नैनी स्थित कृषि यूनिवर्सिटी हमेशा ही से ही विवादों में रही है । कभी यहां धर्म परिवर्तन को लेकर आंदोलन हुआ, तो कभी गुंडागर्दी को लेकर मामले ने तूल पकड़ा। यहां तक कि कॉलेज के अंदर राष्ट्रगान व वंदे मातरम गाने को लेकर भी जमकर विवाद हुआ । बीते वर्ष में बाहुबली नेता अतीक अहमद के कॉलेज पहुंचने पर मारपीट व गुंडई के बाद भी यूनिवर्सिटी का खूब नाम उछला। मौजूदा समय में अभी यूनिवर्सिटी के नाम पर एक्सिस बैंक से 22 करोड़ों रुपए के घोटाले का मामला चल रहा है जिसमें शियाट्स यूनिवर्सिटी के कई कर्मचारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और जांच चल रही है । इस मामले में कुलपति आर बी लाल पर भी जांच की आंच आई है । फिलहाल उसी मामले के बीच इस नए विवाद ने एक बार फिर से कृषि विश्वविद्यालय के विवादों की फेहरिस्त में एक और नाम बढ़ा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+