प्रियंका गांधी का एक और वादा: यूपी में लड़कियों के लिए खोले जाएंगे दक्षता विद्यालय
लखनऊ, 23 नवंबर: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए राजनीतिक पार्टियां हर तरह के वादे कर रही है। इसी क्रम में कांग्रेस महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रिकंया गांधी वाड्रा ने एक और चुनावी वादा किया है। प्रियंका गांधी के वादों से, जहां दूसरी राजनीतिक पार्टियों की बेचैनियां बढ़ा गई हैं। तो वहीं, प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश में अपनी खोई हुई सियासी जमीन वापस पाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को ट्वीट कर यूपी के हर जिले में लड़कियों के लिए दक्षता विद्यालय खोले जाने का वादा किया है। प्रियंका गांधी ने लिखा,
वीरांगना झलकारी बाई जी को नमन।
कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर झलकारी बाई जी जैसी वीरांगनाओं के नाम पर लड़कियों के लिए हर ज़िले में दक्षता विद्यालय खोले जाएंगे। दक्षता विद्यालयों में लड़कियों को कौशल विकास के प्रशिक्षण दिए जाएंगे। #लड़की_हूँ_लड़_सकती_हूँ
इससे पहले प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फीसद टिकट देने की घोषणाएं की थी। इसके अलावा प्रियंका ने महिलाओं के लिए कई बड़े वादे भी किए हैं। इन वादों को लेकर अलग से घोषणापत्र तैयार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में करीब 7 करोड़ महिला वोटर हैं। कांग्रेस इनमें से 3 से 4 करोड़ महिला वोटरों तक पहुंचने के लिए बड़ा जनसंपर्क अभियान शुरु करने जा रही। बता दें, प्रियंका गांधी ने पिछले दिनों इसकी घोषणा करते हुए कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र तैयार किया है।
Recommended Video
सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
हाल ही में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि 'यूपी का चुनाव करो या मरो' का है। इतना ही नहीं, प्रियंका ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश में अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। हम किसी भी पार्टी के साथ यूपी में गठबंधन नहीं करेंगे। हम यहां पर कांग्रेस को मज़बूत करने आए हैं, क्योंकि कांग्रेस ही इस देश के लिए खड़ी है। प्रियंका गांधी ने इस दौरान दो टूक शब्दों में कहा कि अब वक्त करो या मरो का आ गया है। हमें अब कुछ ऐसा करना है कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का झंडा हर-हर में लहराए।












Click it and Unblock the Notifications