यूपी में राशन कार्ड के नए नियमों पर प्रियंका गांधी ने खड़े किए सवाल, कहा- चुनाव के लिए राशन वोट मशीन था
लखनऊ, मई 22। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में राशन कार्ड धारकों और नए राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए नए नियम जारी किए थे। सरकार के इन नियमों पर विपक्ष ने सवाल खड़े कर दिए हैं। रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने इन नियमों को लेकर यूपी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए राशन चुनाव के दौरान सिर्फ वोट हासिल करने वाली मशीन था, लेकिन अब सरकार इसे वसूली यंत्र बना रही है।
Recommended Video
क्या कहा प्रियंका गांधी ने?
प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर कहा है कि यूपी सरकार के राशन कार्ड को लेकर जारी किए नए नियम जनता के साथ धोखा हैं। प्रियंका गांधी ने कहा है, "जमीन होना, पक्का मकान, मुर्गी पालन- गौ पालन, शासन से पेंशन आदि" जैसे नियम लगाकर राशन कार्ड सरेंडर करवाना व वसूली की धमकी देना बहुत ही शर्मनाक है। महंगाई आसमान पर है व कमाई पाताल में, ऐसे में जरूरतमंदों पर ये गहरा आघात है। चुनाव भर राशन वोट मशीन था, और अब इसे सरकार वसूली यंत्र बना रही है।
"जमीन होना, पक्का मकान, मुर्गी पालन- गौ पालन, शासन से पेंशन आदि" जैसे नियम लगाकर राशन कार्ड सरेंडर करवाना व वसूली की धमकी देना शर्मनाक है। महंगाई आसमान पर है व कमाई पाताल में, ऐसे में जरूरतमंदों पर ये गहरा आघात है
चुनावभर राशन वोट मशीन था, और अब इसे सरकार वसूली यंत्र बना रही है। pic.twitter.com/ndaaKpXOMu
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) May 22, 2022
यह हैं राशन कार्ड के नए नियम
आपको बता दें कि यूपी सरकार ने राशनकार्ड धारकों के लिए जो नए नियम सेट किए हैं, उनमें यह नियम शामिल हैं-
- खुद के नाम पर जमीन नहीं होना, पक्का मकान नहीं होना।
- भैंस, बैल, ट्रैक्टर, ट्रॉली न होना
- मुर्गी पालन, गौ पालन आदि ना करना शामिल है।
- इसके अलावा प्रशासन की ओर से किसी भी तरह की वित्तीय मदद मिलने वाले को भी राशनकार्ड नहीं मिलेगा।