केंद्र की BJP सरकार को प्रियंका गांधी ने बताया अहंकारी, इन 6 पंक्तियों में बयां किया गुस्सा
Priyanka Gandhi News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यह सरकार सच को दबाने के हर हथकंडे आजमा रही है।
Priyanka Gandhi News: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को केंद्र की बीजेपी सरकार को अहंकारी सत्ता करार दिया। साथ ही कहा कि बीजेपी सरकार सच को दबाने वाली सरकार है। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने रामधारी सिंह "दिनकर" की कविता 'समर शेष है' की 6 पंक्तियां भी पेश की। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राहुल गांधी इस अहंकारी सत्ता के सामने सत्य और जनता के हितों की लड़ाई लड़ रहे हैं। अहंकारी सत्ता चाहती है कि जनता के हितों के सवाल न उठें।
प्रियंका गांधी ने आगे यह भी कहा कि अहंकारी सत्ता चाहती है कि देश के लोगों की जिंदगियों को बेहतर बनाने वाले सवाल न उठें। अहंकारी सत्ता चाहती है कि उनसे महंगाई पर सवाल न पूछे जाएं। युवाओं के रोजगार पर कोई बात न हो। किसानों की भलाई की आवाज न उठे। महिलाओं के हक की बात न हो। श्रमिकों के सम्मान के सवाल को न उठाया जाए। प्रियंका गांधी ने पेश की मधारी सिंह "दिनकर" की कविता की ये पंक्तियां...

"समर शेष है, जनगंगा को खुल कर लहराने दो
शिखरों को डूबने और मुकुटों को बह जाने दो
पथरीली ऊंची जमीन है? तो उसको तोड़ेंगे
समतल पीटे बिना समर की भूमि नहीं छोड़ेंगे
समर शेष है, चलो ज्योतियों के बरसाते तीर
खंड-खंड हो गिरे विषमता की काली जंजीर"
'सच को दबा रही अहंकारी सत्ता'
प्रियंका गांधी ने आगे यह भी कहा कि अहंकारी सत्ता सच को दबाने के लिए हर हथकंडे आजमा रही है। जनता के हितों से जुड़े सवालों से भटकाने के लिए साम, दाम, दंड, भेद, छल, कपट, सब अपना रही है। लेकिन, सत्य और सत्याग्रह, जनता की ताकत के सामने न तो सत्ता का अहंकार ज्यादा दिन टिकेगा और न ही सच्चाई पर झूठ का परदा। राहुल गांधी ने इस अहंकारी सत्ता के सामने जनता के हितों से जुड़े सवालों की ज्योति जलाकर रखी है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि राहुल गांधी हर कीमत चुकाने को तैयार हैं और तमाम हमलों व अहंकारी बीजेपी सरकार के हथकंडों के बावजूद एक सच्चे देश प्रेमी की तरह जनता से जुड़े सवालों को उठाने से पीछे नहीं हटे हैं। जनता का दर्द बांटने के कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं। सत्य की जीत होगी। जनता की आवाज जीतेगी। जय हिंद।












Click it and Unblock the Notifications