'ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई मौत' के दावे पर प्रियंका ने शेयर किया Video,योगी सरकार से मांगा जवाब

'ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई मौत' के दावे पर प्रियंका ने शेयर किया Video,योगी सरकार से मांगा जवाब

लखनऊ, 17 दिसंबर: उत्तर प्रदेश में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई। योगी सरकार के इस दावे का बाद यूपी की सियात भी गरमा गई है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और मशहूर कवि कुमार विश्वास के बाद अब कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो शेयर किया है। ट्विटर पर वीडियो शेयर कर जवाब भी मांगा है। तो वहीं, यूपी कांग्रेस ने लिखा है भगवान से तो डरो।

Priyanka Gandhi criticizes Yogi govt on the statement of oxygen

दरअसल, कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह ने विधान परिषद में चल रहे शीतकालीन सत्र के दौरान ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतों की जानकारी मांगी थी। जिसके जवाब में यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदेश में कोरोना से 22,915 मौतें हुई हैं, लेकिन इनमें से एक भी मौत ऑक्सीजन की कमी से नहीं बताई गई है। स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति और गरमाने लगी है। इसी क्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक एक वीडियो ट्वीट किया है।

बता दें, प्रियंका गांधी ने ये वीडियो ट्वीट करते हुए योगी आदित्यनाथ और स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह को टेग भी किया है। शेयर किए वीडियो में आप सुन सकते है कि लोग कह रहे है ऑक्सीजन से संबंधित कुछ भी नहीं मिल रहा है। तो वहीं, लोग कह रहे है कि मरीज को पीपल के पेड़ के नीचे बैठा दो यहीं पर पुलिस वाले बोल रहे है। वीडियो में सभी लोग ऑक्सीजन की कमी का जिक्र कर रहे है। तो वहीं, ऑक्सीजन सिलेंडर की लंबी-लंबी लाइन दिखाई दे रही है।

यूपी कांग्रेस ने भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर का वीडियो ट्वीट किया है। जिसमें वो ऑक्सीजन की कमी का जिक्र कर रहे है। वीडियो ट्वीट करने के साथ यूपी कांग्रेस ने लिखा, '@myogiadityanath जी, आपको अपने सांसद @mp_kaushal जी से पूछना चाहिए कि वे किस राज्य में ऑक्सीजन के लिए याचना कर रहे थे? आपकी निकम्मी सरकार जनता के दुख का मजाक उड़ा रही है। इसका हिसाब आने वाले चुनाव में होगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+