PICs: जेल के अंदर गटर में मिली कैदी की लाश, प्रशासन में हड़कंप
बेटी की हत्या के आरोप में ही लालू जेल में बंद था। जेल अधीक्षक का कहना है कि जेल में कैदियों की संख्या, क्षमता से ज्यादा है जिसके कारण कैदियों पर निगरानी नहीं हो पाती है।
Recommended Video

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में जेल के अंदर एक कैदी की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया। कैदी की लाश जेल में बने गटर से बरामद हुई है। कैदी की मौत कैसे हुई ये अभी रहस्य बना हुआ है। कैदी अपनी बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। इस मामले में जेल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है। फिलहाल जेल प्रशासन मामले को दबाने में जुटा हुआ है। घटना थाना सदर बाजार के जिला कारागार की है, जहां शाम को 35 साल का लालू नाम का कैदी बैरक में नही पहुंचा तो उसकी तलाश की गई। बैरक के पीछे बने लैट्रिन के टैंक का ढक्कन हटा हुआ था और उसमें कैदी की लाश दिखाई दे रही थी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड विभाग के कर्मचारियों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लाश को बाहर निकाला। इसके बाद लाश को अस्पताल भेजा गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बेटी की हत्या के जुर्म में हुई थी जेल
परिजनों का आरोप है कि लालू की कैदियों ने पहले पिटाई की, उसके बाद उसको गटर मे फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर जब जेल अधीक्षक को लगी तो आनन-फानन में जेल प्रशासन ने मृतक के शव को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर मेहराज अहमद ने कैदी को मृत घोषित कर दिया। वहीं जेल प्रशासन मामले को दबाने में जुटा है। बता दें कि मृतक लालू थाना बंडा के भगवंतपुर गांव का रहने वाला था। लालू ने 12 मई 2017 को अपनी 8 साल की बेटी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। लालू ने अपनी आठ साल की बेटी से पीने का पानी मांगा था।

पत्नी ने दर्ज कराया था मुकदमा
बेटी ने पानी देने से इनकार कर दिया था। जिससे गुस्साए लालू ने बेटी की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में शख्स की पत्नी ने बेटी की हत्या के आरोप में लालू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बेटी की हत्या के आरोप में ही लालू जेल में बंद था। जेल अधीक्षक का कहना है कि जेल में कैदियों की संख्या, क्षमता से ज्यादा है जिसके कारण कैदियों पर निगरानी नहीं हो पाती है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है।

खुद कूदा था गटर में..
जेल अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि जेल में कैदियों को बैरक में भेजा जा रहा था तभी किसी की नजर पड़ी कि एक कैदी गटर का ढक्कन खोले खड़ा है। जब लोग उसके पास पहुंचे तो लालू नाम के कैदी ने गटर में छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। फिलहाल जेल प्रशासन ने कड़ी मशक्कत के बाद कैदी के शव को गटर से निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।












Click it and Unblock the Notifications