यूपी: फैजाबाद जिला जेल में बंद गैंगस्टर ने मनाया जन्मदिन, वीडियो हुआ वायरल

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश की फैजाबाद जिला जेल में कैदी का केक काटकर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिला जेल में बंद कैदी का नाम शिवेंद्र है। शिवेंद्र पर हत्या की कोशिश जैसे कई संगीन मामले दर्ज हैं। बकौल शिवेंद्र ने जेलर पर रुपए लेने के गंभीर आरोप लगाये है। उसने कहा कि जेल में सुविधा दिलाने के नाम पर जेलर ने उससे एक लाख रुपए लिए है और हर महीने सुविधा देने के नाम पर पैसों की डिमाण्ड की।

Prisoner celebrated birthday in Faizabad district jail

कैदी शिवेंद्र के जन्मदिन के लिए जो केक लाया गया उसमें उसका फोटो बनाया गया था। इसके साथ ही जेल के अंदर लाइटर, चाकू भी उपलब्ध कराया गया है। बता दें कि हाई सिक्योरिटी बैरक में कैदी का जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। शिवेंद्र सिंह पर 307 और गैंगस्टर के अलावा दर्जनों मुकदमे दर्ज है।

जेलर ने एक लाख रुपए लेकर दी परमिशन
पेशी पर आए शिवेंद्र सिंह ने जेलर विनय कुमार दुबे पर गंभीर आरोप लगाये है। बकौल शिवेंद्र की माने तो जेलर ने जन्मदिन मनाने के एवज में एक लाख रुपए लिए हैं। साथ ही उसने कहा जेल में हर महीने सुविधा देने के नाम पर एक लाख रुपए माह की मांग भी की।

क्या कहते है अधिकारी
फ़ैज़ाबाद के डीएम अनिल पाठक का कहना है कि वीडियो और घटना की सच्चाई की पड़ताल के लिए एडीएम सिटी और सिटी मजिस्ट्रेट से जांच कराई जा रही है। इसके दो दिन पहले जेल का सघन निरीक्षण भी किया गया था, लेकिन इस तरह की कोई बात सामने नहीं आई थी। घटना अगर जेल की है तो गंभीर है, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अतीक अहमद की बैरक से मिला था फोन
मालूम हो कि पिछले दिनों देवरिया जेल में अतीक अहमद की बैरक से छापेमारी के दौरान मोबाइल फोन औऱ सिम कार्ड बरामद हुए थे। इसके साथ ही एक चाकू भी बरामद किया गया था। अतीक अहमद का एक ऑडियो भी वायरल हो रहा था जिसमें वो मुंबई के एक व्यापारी से रंगदारी मांग रहा था और रंगदारी न दिए जाने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+