यूपी के जेलों में बंद हर कैदी की अब मिलेगी ऑनलाइन जानकारी, सरकार ने लॉन्च की वेबसाइट
लखनऊ। यूपी सरकार ने जेल व्यवस्था को सुधारने में एक अहम योगदान दिया है। जेल में बंद सभी कैदियों की सभी जानकारी के साथ ही उनसे मुलाकात की पूरी व्यवस्था अब ऑनलाइन कर दी गई है। इसे जेल व्यवस्था की सुधार में एक अहम योगदान माना जा रहा है। इसके जरिए यूपी के जेलों में बंद 1,09,600 कैदियों की पूरी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हो सकेगी। ऑनलाइन कैदियों की जानकारी उपलब्ध हो जाने से पुलिस विभाग को काफी मदद मिलेगी।

इसके लिए सरकार ने https://eprisons.nic.in/ वेबसाइट जारी किया है। जिसमें कैदियों की परिजनों से मुलाकात से लेकर कैदी की रिहाई व एंट्री तक की जानकारी मिल जाएगी। कैदियों से मुलाकात करने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है।

इस वेबसाइट पर अपराधियों का पूरा इतिहास मौजूद रहेगा, वे कितनी बार जेल गए, क्या केस हैं उनपर, अदालती कार्रवाई का स्टेटस, बीमारी, इलाज इत्यादि हर प्रकार की जनकारी इस वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। साथ ही साथ उनसे मिलने आने-जाने वाले लोगों का भी विवरण इस वेबसाइट पर सुरक्षित रखा जाएगा।

इसके अलावा वेबसाइट पर प्रदेश की जेलों में मौजूद कैदियों की संख्या भी अपडेट होती रहेगी। इनमे सजायाफ्ता और ट्रायल पर रहने वाले कैदी शामिल हैं। वर्तमान में फिलहाल यूपी की जेलों में 1 लाख 9 हजार 600 कैदी हैं।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications