सुल्तानपुर: हनुमान मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या, ग्रामीणों ने किया बवाल

बस्तीपुर में हनुमान जी के मंदिर में कामतागंज बाजार निवासी रामजीत कई वर्षों से पुजारी थे। वे सहदेव साधू के नाम से इलाके में प्रसिद्ध थे।

सुल्तानपुर। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बस्तीपुर में स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी की अज्ञात लोगों ने मंगलवार की सुबह लोहे की रॉड से पीटकर हत्या कर दी। सुबह गांव वालों को जब पुजारी की हत्या की खबर मिली तो उन्होंने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया।

सुल्तानपुर में हनुमान मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या

खबर के मुताबिक दोस्तपुर थाना के बस्तीपुर में हनुमान जी का मंदिर है। इस मंदिर में कामतागंज बाजार के रामजीत पुजारी थे। वे सहदेव साधू के नाम से इलाके में प्रसिद्ध थे और कई साल से इस मंदिर में पुजारी थे। आसपास के लोगों का कहना है कि रामाजीत के सभी से मधुर संबंध थे। और वो रात में मंदिर में ही सोते थे।

सुल्तानपुर में हनुमान मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या

खबर पाकर गांव वालों ने की सड़क जाम
पुजारी की हत्या के बारे गांव वालों तब पता चला जब सुबह कुछ लोग हनुमान जी के दर्शन को मंदिर में गये।
वहां पुजारी की लाश को देखकर गांव वालों के पैरों होश उड़ गये। उन्होने मंदिर के बाहर आकर शोर मचाया तब पूरा गांव वहां जमा हो गया। और अपने पुजारी की इस तरह निर्मम हत्या से गुस्साए गांव वालों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरु कर दिया।

सुल्तानपुर में हनुमान मंदिर के पुजारी की निर्मम हत्या

पुलिस जांच में जुटी
सूचना मिलने पर पुलिस फोर्स और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये। उन्होंने गांव वालों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा फिलहाल जांच जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+