Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का बदला रूट और टाइम! वृंदावन जाने से पहले जान लें नई डिटेल्स
Premanand Maharaj Padyatra Time: वृंदावन जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर है! प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा से जुड़ी जानकारी में अहम बदलाव सामने आया है। अब न सिर्फ पदयात्रा का समय बदला है, बल्कि उसका शुरुआती पॉइंट भी पहले से कुछ दूरी पर हो गया है। ऐसे में अगर आप दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो यह अपडेट जरूर जान लें।
दरअसल, 'शिखर यात्रा' नामक इंस्टाग्राम पेज, जो प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा और दर्शन से जुड़ी जानकारी शेयर करता है, पर हाल ही में हरिओम ठाकुर ने एक वीडियो जारी किया। वीडियो में उन्होंने बताया कि महाराज की पदयात्रा पहले की तरह ही पुराने रूट पर हो रही है, फर्क सिर्फ इतना है कि यह अब श्री कृष्णम शरणम सोसाइटी से लगभग 100-150 मीटर आगे से शुरू हो रही है।

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा का बदला टाइम!
हालांकि, पदयात्रा का टाइमिंग बदल गया है। पहले जहां यह सुबह 4 बजे से शुरू होती थी, वहीं अब यह रात करीब 2:30 बजे के आसपास निकाली जा रही है। अगर आप आने वाले दिनों में वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के दर्शन या पदयात्रा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो यह अपडेट आपके लिए बेहद अहम है।
Who is Premanand Maharaj? कौन हैं प्रेमानंद महाराज?
उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के एक साधारण ब्राह्मण परिवार में 1969 में जन्मे प्रेमानंद जी महाराज (मूल नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे) बचपन से ही अध्यात्म और भक्ति की ओर झुकाव रखते थे। 13 साल की उम्र में उन्होंने घर-परिवार छोड़कर संन्यास का मार्ग अपना लिया।
वृंदावन पहुंचने के बाद उन्होंने श्री हित गौरांगी शरण महाराज से दीक्षा ली और राधा-कृष्ण भक्ति के प्रचार में खुद को पूरी तरह समर्पित कर दिया।
वृंदावन से जुड़ी उनकी भक्ति और पदयात्रा की परंपरा
प्रेमानंद महाराज आज भक्ति आंदोलन के सबसे लोकप्रिय संतों में गिने जाते हैं। उनके सत्संग और भजन सोशल मीडिया पर करोड़ों लोगों तक पहुंचते हैं। महाराज की वृंदावन पदयात्रा भक्तों के लिए किसी महोत्सव से कम नहीं होती - हजारों लोग इसमें शामिल होकर आध्यात्मिक अनुभव लेते हैं।
प्रेमानंद महाराज की शरण में कई प्रमुख हस्तियां
प्रेमानंद महाराज जी से मिलने वाली प्रमुख हस्तियों में सबसे आगे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम आता है। इन दोनों ने कई बार महाराज जी का आशीर्वाद लिया है और उनके सत्संग में भाग लिया है।
मनोरंजन जगत से, वेटरन एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी; अभिनेता आशुतोष राणा; शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा भी महाराज जी के दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा, रैपर बादशाह, गायक बी प्राक और मीका सिंह जैसे संगीतकारों ने भी आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए आश्रम का दौरा किया है। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी महाराज जी से भेंट की थी।












Click it and Unblock the Notifications