Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी के फ्लैट में लगी भीषण आग, घटना के बाद कहां हैं महाराज?

Premanand Ji Maharaj: कान्हा की नगरी वृंदावन से रविवार सुबह एक बड़ी खबर सामने आई। छटीकरा मार्ग पर स्थित 'श्रीकृष्ण शरणम् सोसाइटी' में उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के फ्लैट नंबर 212 से आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। हालांकि, राहत की बात यह रही कि महाराज उस समय वहां मौजूद नहीं थे, जिससे एक बड़ा अनहोनी टल गई।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह फ्लैट में अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। शुरुआती जांच में आग की वजह इलेक्ट्रिक शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है।

premanand maharaj

गनीमत रही कि प्रेमानंद जी महाराज पिछले एक महीने से 'श्री राधाहित कैलिकुंज' में रह रहे हैं, इसलिए हादसे के वक्त फ्लैट खाली था। घटना की जानकारी मिलते ही फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर स्थिति को कंट्रोल किया।

Premanand Ji Maharaj: सेवादारों की 'दबंगई' से बढ़ा विवाद

रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसे के बाद मदद के लिए पहुंचे स्थानीय लोग और कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ सेवादारों के व्यवहार ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि सेवादारों ने वीडियो बना रहे लोगों के मोबाइल छीनने की कोशिश की।कवरेज कर रहे पत्रकारों के साथ धक्का-मुक्की और अभद्रता की। बीच-बचाव करने आए पुलिसकर्मियों के साथ भी अमर्यादित व्यवहार किया।

Premananda Maharaj: ब्रजवासियों में भारी आक्रोश

संत के सेवादारों के इस रवैये से स्थानीय लोगों में गहरा गुस्सा है। लोगों का कहना है कि जहां संकट के समय लोग सहायता के लिए आगे आए थे, वहां सेवादारों का ऐसा व्यवहार शोभा नहीं देता। स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से दोषी सेवादारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Who is Premananda Maharaj? प्रेमानंद महाराज कौन हैं?

कानपुर के सरसौल ब्लॉक में अनिरुद्ध कुमार पांडे के रूप में जन्मे प्रेमानंद महाराज ने अपने दादा के पदचिन्हों पर चलते हुए 13 साल की उम्र में ही संन्यासी बनकर घर छोड़ दिया था। 'शरणगति मंत्र' प्राप्त करने के बाद राधावल्लभ संप्रदाय में दीक्षित होकर, वे दुनिया भर में सबसे अधिक अनुयायी आध्यात्मिक गुरुओं में से एक बन गए हैं। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा, ग्रेट खली, हेमा मालिनी और मोहन भागवत जैसी प्रमुख हस्तियां उनके वृंदावन आश्रम में उनसे मिलने आ चुकी हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+