प्रयागराज: तेजी से बढ़ रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर, प्रशासन ने तेज किए सुरक्षा के इंतजाम

प्रयागराज: तेजी से बढ़ रहा है गंगा और यमुना का जलस्तर, प्रशासन ने तेज किए सुरक्षा के इंतजाम

प्रयागराज, 17 अगस्त: संगमनगरी प्रयागराज में गंगा और यमुना नदी का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ता देखकर जिला प्रशासन ने बुधवार 17 अगस्त को तटीय क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया और बाढ़ चौकियों को भी सक्रिय कर दिया है। प्रशासन की मानें तो गंगा और यमुना का जल स्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण निचले इलाकों में पानी आने लगा है। सड़कें तक जलमग्न हो गईं है।

 Prayagraj: water level of Ganga and Yamuna is rises

गंगा और यमुना में अचानक से जलस्तर बढ़ने के बीच प्रशासन ने संगम तट के घाटों पर लोगों के नहाने से भी मना कर दिया है। जिसकी वजह से संगम में स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं को बिना डुबकी लगाए बैरंग ही लौटना पड़ रहा है। वहीं, तीर्थ पुरोहित विक्की पांडे ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि गंगा औऱ यमुना के जल स्तर में और वृद्धि देखने को मिल सकती है।

संगम में डुबकी लगाने की इच्छा लेकर आए एक तीर्थयात्री राजेश कुमार ने कहा, "हम अपना सामान बांध के दूसरे छोर पर ले जा रहे हैं क्योंकि यमुना का जल स्तर कल से लगातार बढ़ रहा है, जबकि गंगा का जल स्तर अभी स्थिर है।" घाट के एक अन्य पुजारी ने बताया कि रविवार की रात दिल्ली द्वारा यमुना से पानी छोड़े जाने के बाद सोमवार को उठना शुरू हुआ। पुजारी रमेश पांडे ने कहा, 'अब तक, पानी अपने सामान्य स्तर से लगभग 8.5 फीट ऊपर बढ़ गया है और इसलिए हम सुरक्षित स्थान पर जा रहे हैं।'

गंगा और यमुना में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं। डीएम संजय कुमार खत्री ने दोनों नदियों के किनारे बनाई गईं बाढ़ चौकियों को सक्रिय करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही बाढ़ नियंत्रण कक्ष भी स्थापित कर उसका फोन नंबर जारी कर दिया गया है।

इस बीच, भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को भविष्यवाणी की कि उत्तर प्रदेश में आने वाले कुछ दिनों में भारी बारिश और आंधी या बिजली गिरने की संभावना है। आईएमडी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि '19 और 20 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश और 20 अगस्त को पश्चिम उत्तर प्रदेश में आंधी, पानी और तेज हवा के झोंके का सामना करना पड़ सकता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+