Prayagraj STF ने की बड़ी कार्रवाई, झारखंड के इनामी अपराधी को मुठभेड़ में किया ढेर, एके-47 बरामद

Prayagraj STF news: प्रयागराज के शंकरगढ़ इलाके में गुरुवार को स्पेशल टास्क फोर्स (STF) प्रयागराज यूनिट को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। अंतरराज्यीय गिरोह से जुड़ा चार लाख रुपये का इनामी अपराधी आशीष रंजन उर्फ छोटू सिंह एक मुठभेड़ में मारा गया।

बताया जा रहा है कि एसटीएफ को सूचना मिली थी कि यह बदमाश शंकरगढ़ क्षेत्र में छिपा हुआ है। टीम ने तत्काल घेराबंदी की और कार्रवाई शुरू की। खुद को घिरा देख अपराधी ने पुलिस टीम पर AK-47 से फायरिंग शुरू कर दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

prayagraj stf nabs jharkhand

मुठभेड़ के दौरान STF टीम में शामिल जेपी राय, प्रभंजन और रोहित सिंह आदि तीन लोगों को भी हल्की चोट आई है। हालांकि, सभी सदस्य सुरक्षित रहे। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में छोटू सिंह को गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा।

विस्फोटक हथियारों का जखीरा बरामद

घायल अपराधी को मौके से शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने एके-47 राइफल, 9MM पिस्टल, कई दर्जन कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

बताया जा रहा है कि पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुआ छोटू सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसके खिलाफ झारखंड के साथ ही आसपास के राज्यों में कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। पुलिस टीम काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह पुलिस की पकड़ से बाहर था।

धनबाद में था बड़ा आपराधिक नेटवर्क

छोटू सिंह झारखंड के धनबाद जिले का निवासी था और उस पर कई संगीन मामलों में आरोप थे। यह भी बताया जा रहा है कि वह धनबाद जेल में गैंगस्टर अमन सिंह की हत्या में भी नामजद था। एक वायरल वीडियो में उसने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी।

लगातार उसकी अपराधी गतिविधि को देखते हुए धनबाद पुलिस ने उस पर चार लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वह हत्या, फिरौती, जानलेवा हमले जैसे मामलों में वांछित था और बिहार-झारखंड के संगठित अपराध से उसका सीधा संबंध था।

STF की सटीक रणनीति बनी सफलता की वजह

STF प्रयागराज को जैसे ही इनपुट मिला कि छोटू सिंह शंकरगढ़ क्षेत्र में मौजूद है। उसके बाद टीम ने तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम द्वारा घेराबंदी की गई लेकिन अपराधी के पास मौजूद एके-47 के चलते एक बार टीम में शामिल लोग भी सकते में आ गए।

बदमाश द्वारा लगातार फायरिंग की जा रही थी। यह दौरान टीम के लोगों ने उसे फायरिंग करने से मना किया लेकिन वह नहीं माना ऐसे में एसटीएफ टीम संयम बरतते हुए जवाबी गोलीबारी की। पुलिस टीम द्वारा चलाई गई गोली से थोड़ी ही देर में वह ढेर हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+