Prayagraj News: तांत्रिक के बहकावे में आकर बाबा ने की भतीजे की हत्या, जादू-टोने का शक बना घटना की वजह
Prayagraj News: यूपी के प्रयागराज जनपद के करेली थाना क्षेत्र से मंगलवार को गायब हुआ 11वीं का छात्र मृत मिला। पुलिस की जांच में सामने आया कि छात्र की हत्या किसी दूसरे शख्स ने नहीं बल्कि उसके ही रिश्तेदार द्वारा की गई थी। पकड़े जाने के बाद पूरा मामला सामने आया।
दरअसल, सुबह यूनिफॉर्म पहनकर स्कूल निकला छात्र शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और पड़ोस में खोजबीन की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। देर शाम मां ने थाने जाकर गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा जिस रास्ते से छात्र स्कूल के लिए निकला हुआ था उसे रास्ते में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इस दौरान छात्र सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दिया लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वह अचानक गायब हो गया।
स्कूटी सवार ने फेंका था लाल कपड़े में कुछ सामान
पुलिस द्वारा जांच पड़ताल की जा रही थी इसी दौरान औद्योगिक क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को फोन करके बताया कि एक स्कूटी सवार युवक लाल कपड़े में लिपटा पैकेट फेंककर भाग निकला। उसके बाद पुलिस द्वारा मौके पर पहुंच कर जांच की गई।
जांच में सामने आया कि स्कूटी सवार छात्र का चचेरा बाबा शरण सिंह था। इतनी जानकारी हाथ लगने के बाद पुलिस द्वारा शरण सिंह की खोजबीन की जाने लगी और फिर बरखंडी महादेव मंदिर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में चौंकाने वाला सच सामने आया।
तांत्रिक का बहकावा और बदले की आग
आरोपी शरण सिंह ने कबूल किया कि वह लंबे समय से मानसिक तनाव में जी रहा था। उसकी बेटी और बेटा अलग-अलग घटनाओं में जान गंवा चुके थे। इन हादसों ने उसे भीतर तक तोड़ दिया और उसने परिवार पर शक करना शुरू कर दिया।
शरण सिंह का विश्वास था कि उस पर जादू-टोना कराया गया है। ऐसे में वह एक तांत्रिक के पास पहुंचा तो उसने भी यही बताया कि परिवार के लोगों ने उसके साथ गलत किया है। इसी बहकावे और बदले की भावना से उसने किशोर को धोखे से बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।
शव के टुकड़े कर जगह-जगह फेंका
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने हत्या के बाद शव की पहचान छिपाने के लिए उसे टुकड़ों में काटकर अलग-अलग स्थानों पर फेंक दिया। पुलिस ने अवशेष बरामद कर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसकी निशानीदेही पर लोहे की आरी, धारदार चपड़ और नगद रुपये भी बरामद करते हुए जब्त किए। जांच में पता चला कि इन्हीं औजारों का इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने में किया गया था।
इस बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए डीसीपी नगर अभिषेक भारती ने कहा कि आरोपी पर पहले से दो आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने यह भी कहा कि फरार तांत्रिक की तलाश जारी है।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश












Click it and Unblock the Notifications