Mahakumbh 2025: फटे 3 सिलिंडर, 70 से 80 फूस की झोपड़ियां, 8 टेंट खाक, PM मोदी ने जांच कराने को कहा 

Prayagraj Mahakumbh 2025 fire update: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रविवार को बड़ी आग की घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रशासनिक अधिकारियों के बयान के मुताबिक, इस घटना करीब 80 झोपड़ियां, जिन्हें घास- फूस ने बनाया गया था, जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा 8 बड़े टेंट जल गए, जिसमें गीता के प्रेस के विशाल पंडाल भी शामिल हैं। आग की इस घटना में भारी नुकसान हुआ है। पीएम मोदी ने घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच के लिए मुख्यमंत्री सीएम योगी से कहा है।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार दोपहर लगी आग में भारी नुकसान हुआ है। हालांकि घटना में किसी की मौत की खबर नहीं है। यह घटना तुलसी मार्ग पर स्थित सेक्टर 19 के रेलवे पुल के नीचे गीता प्रेस गोरखपुर के शिविर में छोटे सिलेंडर फटने के बाद लगी। सिलेंडरों के फटने से आग एक से दूसरे शिविर की ओर बढ़ती गई। कुछ मिनटों में ही आग ने दर्जनों टेंटों में मौजूद सौ से ज्यादा कुटिया को खाक कर दिया। जिस दौरान नीचे टेंट में आग लगी पुल के ऊपर से ट्रेन भी गुजर रही थी। हालांकि गनीमत ये रही कि लपटें ट्रेन तक नहीं पहुंची।

Fire in Mahakumbh 2025

पीएम मोदी ने सीएम मोदी से जांच के लिए कहा
घटना पर पीएम मोदी ने चिंता व्यक्त की। महाकुंभ जैसी क्षेत्र में बड़ी लापरवाही की जांच के लिए पीएम ने सीएम योगी से कहा है।

वहीं यूपी के मंत्री एके शर्मा ने कहा, "मैंने अधिकारियों और गीता प्रेस के जिम्मेदार लोगों से भी मुलाकात की है। मुझे जानकारी मिली है कि 3 सिलेंडर ब्लास्ट हो गए और इससे आग फैल गई। आग 20 मिनट के भीतर नियंत्रण कर लिया गया। शिविर में लगभग 100 लोग थे लेकिन मां गंगा के आशीर्वाद से कोई हताहत नहीं हुआ।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+