Prayagraj Aircraft Crash: प्रयागराज में शहर के बीचों-बीच क्रैश हुआ एयरक्राफ्ट, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

Prayagraj Aircraft Crash: प्रयागराज से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। शहर के बीच स्थित केपी कॉलेज के पीछे बने तालाब में वायुसेना का एक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। उड़ान के दौरान एयरक्राफ्ट का बैलेंस बिगड़ गया, जिसके बाद वह सीधे तालाब में जा गिरा।

हादसे के वक्त जोरदार आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और प्रशासन को जानकारी दी। इसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना हुईं।

Prayagraj aircraft crash

Prayagraj Aircraft Crash: एयरक्राफ्ट में कितने लोग सवार थे?

दुर्घटनाग्रस्त विमान भारतीय वायुसेना का एक ट्रेनी माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट था। वायुसेना की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, यह एयरक्राफ्ट एक रूटीन ट्रेनिंग पर था। विमान में दो पायलट सवार थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। दोनों पायलटों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है। चश्मदीदों के अनुसार, तालाब से कुल 3 लोगों को बाहर निकाला गया।फिलहाल, विमान को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

Prayagraj Aircraft Crash: कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा?

वायुसेना और प्रशासन की संयुक्त टीम हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर तकनीकी खराबी या बैलेंस बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।


Prayagraj Aircraft Crash: चश्मदीदों ने बताया आंखोंदेखा हाल

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद शाबिर ने बताया कि घटना के समय पास के स्कूल में बच्चे प्रैक्टिकल परीक्षा दे रहे थे। तभी अचानक तेज आवाज के साथ लाल रंग का सिग्नल दिखाई दिया। कुछ ही देर बाद पैराशूट खुलते नजर आए और एयरक्राफ्ट तालाब में गिर गया।

अन्य चश्मदीदों के अनुसार, तालाब से कुल 3 लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। फिलहाल, प्रशासन हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+