प्रवीण तोगड़िया ने BJP पर बोला हमला, कहा-बनना था राम मंदिर का वकील, बन गए तीन तलाक के वकील
बहराइच। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के नेता प्रवीण तोगड़िया ने मोदी सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि सरकार को राम मंदिर निर्माण के लिए कानून बनाना था लेकिन बना दिया ट्रिपल तलाक के लिए। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने के बाद राम मंदिर निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही प्रदेश में राममंदिर बनाने के लिए जनांदोलन की शुरुआत करेंगे।

प्रवीन तोगड़िया मंगलवार को बहराइच के पलक हाल कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने यहां प्रेस वार्ता करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राम मंदिर के मामले पर कहा कि अगर कोर्ट से ही फैसला होना था तो फिर आडवाणी को रथयात्रा करने की क्या जरूरत थी। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह सरकार में कारसेवा के नाम पर हजारों नवजवानों की हत्या क्यों करवाई गई। जबकि उस वक्त भी मामला कोर्ट में ही था।
हमेशा हिंदुओं के सम्मान व राममंदिर के लिए लड़े है और आगे भी लड़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब शाहबानों के प्रकरण में कोर्ट का फैसला बदला जा सकता है। तो फिर राम मंदिर के लिए कानून क्यों नहीं बन सकती। लोगों ने उन्हों राममंदिर का वकील बनाया था। लेकिन वो तीन तलाक व मुस्लिम बीवियों के वकील बने बैठे है।












Click it and Unblock the Notifications