उत्तर प्रदेश न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

'हर गांव कांग्रेस' कैंपेन में प्रतिज्ञा यात्रा का होगा अहम रोल, जानिए इसके पीछे कांग्रेस की क्या है रणनीति

Google Oneindia News

लखनऊ, 22 अक्टूबर: उत्तर प्रदेश में आगामी राज्य विधानसभा चुनावों से पहले, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 23 अक्टूबर को प्रतिज्ञा यात्रा को बाराबंकी में हरी झंडी दिखाएंगी। चुनाव से पहले यह कांग्रेस की बहुत प्रतिक्षित यात्रा मानी जा रही है। इस यात्रा पर विरोधियों की भी निगाहें लगी हुई हैं। इस यात्रा को लेकर कांग्रेस का दावा है कि यह गेम चेंजर साबित होगी और कांग्रेस को गांव गांव कनेक्ट करने में मदद करेगी। हालांकि यह तो आने वाले समय ही बताएगा कि प्रतिज्ञा यात्रा यूपी में में कांग्रेस को कितना खड़ा कर पाती है लेकिन पिछले दिनों प्रियंका गांधी की ओर से लिए गए फैसलों ने विरोधियों को कांग्रेस के बारे में सोचने के लिए जरूर मजबूर कर दिया है।

कांग्रेस

कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा बुंदेलखंड क्षेत्र के बाराबंकी से शुरू होकर लखनऊ, उन्नाव, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, जालौन होते हुए झांसी में समाप्त होगी। इसी तरह पश्चिमी यूपी क्षेत्र में यात्रा सहारनपुर से शुरू होकर मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, अलीगढ़, हाथरस, आगरा, मथुरा होते हुए चलेगी।

अवध क्षेत्र में यात्रा वाराणसी से शुरू होकर चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, अमेठी होते हुए रायबरेली पर समाप्त होगी। इस प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान प्रियंका कई सभाएं करेंगी। सूत्रों ने बताया कि बाराबंकी में यात्रा पर निकलने से पहले प्रियंका गांधी के शिक्षा और नौकरियों में महिलाओं के आरक्षण, महिलाओं के लिए मुफ्त शिक्षा, किसानों की कर्जमाफी और बिजली दरों में छूट जैसी घोषणाएं करने की संभावना है।

प्रियंका

महिलाओं को 40 फीसदी टिकट देगी कांग्रेस
वह पहले घोषणा कर चुकी हैं कि कांग्रेस राज्य में महिलाओं को कुल चुनावी टिकट का 40 प्रतिशत देगी। इसके अलावा छात्राओं को मोबाइल और स्कूटी देने का भी वादा किया गया है प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने आगामी यूपी चुनाव के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। अपने पुराने वोट बैंक की वापसी के अलावा कांग्रेस की नजर महिला वोटरों पर भी है. प्रियंका गांधी लगातार यह संदेश देने की कोशिश कर रही हैं कि योगी सरकार के खिलाफ विपक्ष की असली भूमिका कांग्रेस निभा रही है। हाल ही में बनारस में बड़ी रैली कर कांग्रेस ने राज्य में अपनी ताकत दिखाने की कोशिश की है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहते हैं कि,

''पार्टी यूपी चुनाव के लिए तैयार है और प्रियंका गांधी ने राज्य समितियों और नेताओं के साथ अपनी चर्चा के दौरान एक स्पष्ट दृष्टिकोण रखा था। कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के माध्यम से यह स्पष्ट होगा कि हम भाजपा की विफलताओं को उजागर करते हुए वादा निभाएंगे और लोगों तक पहुंचेंगे। 2022 में, कांग्रेस अकेले चुनाव में उतरेगी और सभी 403 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी।"

प्रियंका

12000 किलोमीटर चलेगी कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा
प्रियंका गांधी ने कहा कि कांग्रेस को राज्य के हर घर में ले जाने के लिए पार्टी 'हम वचन निभाएंगे' के संकल्प के साथ 12,000 किलोमीटर लंबी प्रतिज्ञा यात्रा करेगी। इस यात्रा के माध्यम से पार्टी को जनता के करीब आने और जीतने की उम्मीद है। 'कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा' विस्तृत राज्य की लंबाई और चौड़ाई की यात्रा करेगी और हर बड़े शहर से होकर गुजरेगी। पार्टी की राज्य इकाई की सलाहकार और रणनीति समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श के बाद, प्रियंका गांधी ने दौरे के मार्ग, मुद्दों को कवर किया और इसके दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की।

हर गांव कांगेस कैंपने भी चला रही हैं प्रियंका
प्रियंका गांधी भी खास तौर पर 'हर गांव कांग्रेस' कैंपेन की समीक्षा कर रही हैं। इसको लेकर हर जोन से जुड़े पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि काम की लिखित जानकारी लेकर जोन में पहुंचें. इसके साथ ही राज्य में मौजूदा राजनीतिक और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए 'मिशन यूपी 2022' की रणनीति भी बनाएगी। वहीं उम्मीदवारों का चयन भी इसी रणनीति का हिस्सा है। सलाहकार और रणनीति समिति के साथ बैठक के बाद प्रियंका गांधी ने राज्य चुनाव समिति से मुलाकात की. इसके अलावा वह शनिवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी बातचीत करेंगी।

कांग्रेस को भरोसा बीजेपी के पक्ष में नहीं है जनता का मिजाज

दरअसल उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सात सीटों पर सिमट गई थी, जबकि भाजपा ने सरकार बनाने के लिए 403 सदस्यीय विधानसभा में 312 सीटें जीती थीं। लेकिन कांग्रेस का मानना है कि मौजूदा राजनीतिक मिजाज भाजपा के पक्ष में नहीं है, जो उत्प्रेरक का काम कर सकता है और राज्य में सबसे पुरानी पार्टी की किस्मत को पलट सकता है।

यह भी पढ़ें- मिशन यूपी: 20 सितंबर से कांग्रेस निकालेगी 'प्रतिज्ञा यात्रा', इन मुद्दों पर यूपी सरकार को घेरने की बनाई रणनीतियह भी पढ़ें- मिशन यूपी: 20 सितंबर से कांग्रेस निकालेगी 'प्रतिज्ञा यात्रा', इन मुद्दों पर यूपी सरकार को घेरने की बनाई रणनीति

Comments
English summary
Pratigya Yatra will play an important role in 'Har Gaon Congress' campaign, know what is the strategy of Congress behind this
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X