इंटर-हाईस्कूल के 5 दोस्तों ने मिलकर की साथी की हत्या, क्लास की लड़की को पसंद करना बनी वजह

इलाहाबाद। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में एक खौफनाक हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पांच दोस्तों ने मिलकर अपने एक साथी की हत्या कर दी। आश्चर्य की बात यह है कि सभी छात्र हैं हाई स्कूल और इंटर में पढ़ते हैं। घटना 3 दिन पहले की है जब साथी छात्र की हत्या कर उसकी लाश कुएं में फेंक दी गई थी। इस हत्याकांड की जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने जब दोस्तों से पूछताछ की तो अलग-अलग कहानी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने सारा सच उगलवा लिया। हत्या में प्रयुक्त दो चाकू के साथ पांचों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इंटर-हाईस्कूल के छात्र हैं कातिल

इंटर-हाईस्कूल के छात्र हैं कातिल

घटना प्रतापगढ़ के रानीगंज स्थित स्वामी करपात्री जी इंटर कॉलेज से जुड़ी है। यहां भागीपुर गांव का रहने वाला शैलेश विश्वकर्मा उम्र 16 साल हाईस्कूल में पढ़ता था। 27 दिसंबर को शैलेश की लाश गांव के कुएं में मिली थी। शैलेश का गला रेत दिया गया था और शव कुएं में फेंका गया था। घटना के बाद जांच पड़ताल शुरू हुई तो शैलेश के दोस्तों से भी पूछताछ हुई। इसी पूछताछ में शैलेश का राज खुलता चला गया और इंटर में पढ़ने वाले सचिन समेत उसके 5 साथी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

गर्लफ्रेंड से दूर रहने की दी थी धमकी

गर्लफ्रेंड से दूर रहने की दी थी धमकी

शैलेश हत्याकांड का खुलासा करते हुए प्रभारी एसपी बसंतलाल ने बताया कि शैलेश अपने क्लास की लड़की को पसंद करता था और उससे दोस्ती करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन उस लड़की से ही शैलेश का दूसरा दोस्त सचिन भी काफी पहले से पसंद कर रहा था और वह इंटर में पढ़ता था। इस बात को लेकर सचिन ने शैलेश को धमकी भी दी कि वह लड़की से दूर रहें नहीं तो अंजाम बुरा होगा। शैलेश ने बात नहीं मानी और इसे लेकर दोस्तों के बीच ही विवाद बढ़ने लगा। उम्र में शैलेश से काफी बड़ा व इंटर में पढ़ रहे सचिन के साथ जब गर्लफ्रेंड को लेकर गहमागहमी बढ़ी तो मामला हत्या की प्लानिंग तक पहुंच गया। बुधवार को सचिन ने शैलेश को समझाया कि तू मेरा दोस्त है इसलिए मना कर रहा हूं कि लड़की से दूर हो जा वरना कल तुम्हें जिंदा नहीं छोड़ूंगा। शैलेश ने इसे हमेशा की तरह दी जाने वाली धमकी समझा और दोस्तों के साथ घर चला गया, लेकिन शुक्रवार को शैलेश की लाश कुएं में मिली।

फोन कर बुलाया गया

फोन कर बुलाया गया

गुरूवार को शैलेश को एक दोस्तों ने फोन किया और मस्ती करने के लिए बुलाया। सभी जंगल के पास मौज-मस्ती करने लगे और जमकर दौड़-भाग हुई। लगभग एक घंटे बाद जब सभी थक हार कर कुएं के पास बैठ गए तब उसका गला रेत दिया गया। शव छिपाने के लिए कुएं में ही लाश फेंक दी गई। दूसरे दिन सुबह लाश देखी गई तो पुलिस पहुंची। परिजनों ने फोन आने पर शैलेश के जाने की कहानी बताई तो पुलिस ने एक एक कर पूछताछ के लिए सब दोस्तों को उठाया। सभी की अलग अलग कहानी ने खुद ही हत्या की गुत्थी सुलझा दी। धीरे-धीरे पुलिस ने कड़ियां जोड़ी और पांचों दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+