कमर में पिस्तौल खोंसकर खुली जीप से चलने वाली 'गन लेडी' ने जीता कानपुर
कानपुर। कानपुर की दूसरी महिला मेयर के रूप में आसीन होने वाली प्रमिला पाण्डेय जीत के तुरन्त बाद अपने तीखे तेवरों में नजर आईं। उन्होंने कहा कि नगर निगम के खाली खजाने की चिन्ता करना और ब्यूरोक्रेसी को सक्रिय बनाना ( मोबलाइज करना ) उनकी वरीयता होगी। 'गनलेडी' के नाम से चर्चित प्रमिला पाण्डेय ने अपने तेवरों से साफ कर दिया है कि वे शो पीस की तरह काम करने वाली महिला मेयर साबित नहीं होंगी।

जश्न के ये नजारे उस समय के हैं जब कानपुर नगर निगम की मतगणना में बीसवें राउंड की मतगणना के बाद जब भाजपा की प्रमिला पाण्डेय का मेयर चुना जाना तय हो गया। पटाखे फोड़ने, मिठाई बांटने और ढोल बजाने के कार्यक्रम उत्साही कार्यकर्ता चलाने लगे। ऐसे में मीडिया के सामने मुखातिब हुई प्रमिला पाण्डेय ने साफ कर दिया कि वे अपनी तेजतर्रार छवि के अनुरूप काम करेगी और राज्य में अपनी पार्टी की सरकार होने का फायदा उठाते हुए अधिकारियों की नकेल कसे रखेंगी। उन्होंने कहा कि वे जानती है कि यूपी के कंगाल हो चुके नगर निगमों को किस तरह चलाना है और कम से कम कानपुर में वे ये कमाल करके दिखाने वाली हैं। प्रमिला पाण्डेय की छवि कमर में पिस्तौल खोंसकर खुली जीप में चलने की रही है। कानपुर के युवाओ में प्रमिला 'बन्दूक वाली दादी' कहकर पुकारी जाती हैं। वे भाजपा की महिला विंग की जिला अध्यक्ष रह चुकी हैं और दो बार पार्षद भी, इसलिये उन्हें पता है कि नगर निगम की कार्यप्रणाली में कहां कहां छेद हैं और उन्हें कैसे भरना है।












Click it and Unblock the Notifications