UP Power Crisis: 65 घंटे बाद हड़ताल खत्म, कई इलाकों में राहत, बिजली सप्लाई धीरे-धीरे हो रही बहाल
UP Power Crisis: उत्तर प्रदेश में लाखों बिजलीकर्मी हड़ताल पर हैं, जिसकी वजह से कई शहरों में बिजली की आपूर्ति बाधित हैं। लोगों को अंधेरे मेंरहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पढ़िए पल-पल की अपडेट

UP Power Crisis: उत्तर प्रदेश में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल तीन दिनों तक चलनी थी। गुरुवार रात 10 बजे शुरू हुई स्ट्राइक के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हड़ताल कर रहे 27 लाख से अधिक बिजलीकर्मी झुकने को तैयार नहीं थे। हालांकि, तीन दौर की बात के बाद गतिरोध खत्म हो गया। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा, हड़ताल करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ Essential Services Maintenance Act (ESMA / एस्मा) के तहत की गई कार्रवाई निरस्त की जाएगी। बिजलीकर्मियों के काम पर लौटने से बिजली सप्लाई बहाल हो रही है।
यूपी में बिजली हड़ताल से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए...
UP के किन इलाकों में बत्ती गुल होने से हलकान हुई जनता
बिजली कर्मचारियों की हड़ताल: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भेजा अवमानना नोटिस
बुलंदशहर में बिजली गुल
यूपी के बुलंदशहर में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित, खुर्जा, बुलंदशहर में सुबह से बिजली गुल होने से लोग बिजली, पानी को लेकर परेशान @dmbulandshahr @UPGovt @myogiadityanath @aksharmaBharat pic.twitter.com/9mR7EHpvsW
— Newstrack (@newstrackmedia) March 17, 2023
लखनऊ में कई हिस्सों में बिजली गुल
#UttarPradesh की राजधानी लखनऊ के विनय खंड इलाके में #PowerCut के बाद कि स्थिति। 2 घंटे से अधिक समय से बिजली गुल है। लोग त्राहिमाम कर रहे हैं।#Lucknow #LucknowPowerCrisis #UPPowerCrisis pic.twitter.com/o5wOXYpxuH
— Rahul Parashar (@rahulpr041) March 17, 2023
कस्टमर केयर की बिजली गुल
उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग की हड़ताल का दिखने लगा असर, लखनऊ के विधानसभा मार्ग स्थित कस्टमर केयर सेंटर की बिजली गुल
हाई कोर्ट में दाखिल किया गया कर्मचारियों के खिलाफ याचिका, कर्मचारी नेताओं के खिलाफ वारंट जारी
उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग के हड़ताल से लोग परेशान pic.twitter.com/FIWQWxPK7a
— आदित्य तिवारी / Aditya Tiwari (@aditytiwarilive) March 17, 2023













Click it and Unblock the Notifications