'हम उसे बर्दाश्त नहीं कर सके', सपा से निष्काषित होने के बाद पूजा पाल क्या बोलीं? अखिलेश के लिए क्या कहा?
up politics: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सपा विधायक पूजा पाल को पार्टी से निष्काषित कर दिया है। कौशांबी की चायल सीट से विधायक पूजा पाल को सपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में निष्काषित किया है। पूजा पाल ने विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'शून्य सहिष्णुता' नीति की प्रशंसा की थी, जिसके बाद उनके खिलाफ ये कार्यवाही हुई है।
दरससल, पूजा पाल ने विधानमंडल के मानसून सत्र के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा था कि उनके पति की हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें न्याय दिलाने में मदद की थी। पूजा पाल ने अपने निष्कासन पर अखिलेश यादव के इस कदम पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

पूजा पाल ने कहा, "शायद आप प्रयागराज की उन महिलाओं की बात नहीं सुन पाए, जो मुझसे भी ज्यादा परेशान थीं। लेकिन मैं उनकी आवाज हूं, मुझे विधायक चुनकर विधानसभा भेजा गया है। मैं उन माताओं-बहनों की आवाज हूं जिन्होंने अपनों को खोया है।"
पूजा पाल बोलीं- हमारे साथ जो हुआ हम उसे बर्दाश्त नहीं कर सके
पूजा पाल ने कहा, "प्रयागराज में अतीक अहमद के कारण परेशान सभी लोगों को मुख्यमंत्री ने न्याय दिलाया है, सिर्फ पूजा पाल को ही नहीं। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वह यह बात पहले दिन से कह रही थीं, जब वह पार्टी में थीं। उन्होंने कहा, "मुझे आज ही निकाला गया है, लेकिन मैं आज भी अपने बयान पर कायम हूं। मैं विधायक बाद में बनी, लेकिन मैं पहले एक पीड़ित महिला हूं, एक पत्नी हूं। हमारे साथ जो हुआ, हम उसे बर्दाश्त नहीं कर सके।"
पूजा यादव ने आखिलेश यादव के लिए क्या कहा?
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) फॉर्मूले पर टिप्पणी करते हुए पूजा पाल ने कहा, "वे पीडीए की बात करते हैं। मैं भी पिछड़े समुदाय से आती हूं। मैं परेशान थी, क्योंकि मेरे पति की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई थी। मैं नई-नवेली दुल्हन थी और मेरे घर पर कोई नहीं था। उन्होंने साबित कर दिया है कि वे पीडीए के पूरी तरह खिलाफ हैं।"












Click it and Unblock the Notifications