'थानेदार ने छीन लिए 15,000 रुपए, कहा केस में फंसा दूंगा'

व्यापारी ने आरोप लगाया है कि चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसकी जेब से 15,000 रुपए ले लिए और फर्जी केस में अंदर कराने की धमकी दी।

उन्नाव। उत्तर प्रदेश की पुलिस क्या लुटेरी है, क्या जांच के नाम पर राहगीरों को निशाना बनाती है, इसी प्रकार के गंभीर आरोप एक व्यापारी ने थानाध्यक्ष सोहरामऊ के ऊपर लगाए हैं। प्रमुख सचिव गृह को दिए अपने शिकायत पत्र में व्यापारी ने कहा है कि चेकिंग की आड़ में सोहरामऊ थानाध्यक्ष ने उनकी जेब से 15000 रुपए निकाल लिए। विरोध करने पर मारा-पीटा और चुपचाप निकल जाने को कहा।

'थानेदार ने छीन लिए 15,000 रुपए, कहा केस में फंसा दूंगा'

व्यापारी चंदन गुप्ता ने आरोप लगाया है कि थानाध्यक्ष ने उसे धमकी दी कि निकल जाओ वरना संगीन धाराओं में तुम्हें और परिवार के सभी सदस्यों को जेल में भेज दूंगा। प्रमुख सचिव ने अपर पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच कराने को कहा है। अपर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी है।

अपने शिकायत पत्र में चंदन गुप्ता ने बताया है कि विगत 19 अप्रैल को दरहेटा सोहरामऊ से भल्ला फार्म स्थित पेट्रोल पंप पर डीजल डलवाने जा रहा था। रास्ते में रात के लगभग 9 बजे थानाध्यक्ष सोहरामऊ वाहनों का निरीक्षण कर रहे थे। इस दौरान उनकी जामा तलाशी ली। जामा तलाशी के दौरान जेब में रखे 15000 रुपए थानाध्यक्ष अमित कुमार तोमर ने निकाल लिए जिसका उन्होंने विरोध किया। चंदन कुमार के अनुसार, विरोध करने पर थानाध्यक्ष ने मारपीट करते हुए कहा चुपचाप निकल जाओ।

बकौल चंदन गुप्ता, थानाध्यक्ष ने कहा कि फर्जी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज करा अंदर करा देंगे। चंदन गुप्ता ने बताया कि थाना अध्यक्ष का व्यवहार अत्यंत निंदनीय था। प्रमुख सचिव को दिए शिकायत पत्र में उन्होंने थानाध्यक्ष सोहरामऊ के खिलाफ जांच कराने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बातचीत करने पर अपर पुलिस अधीक्षक रामसेवक गौतम ने बताया कि उन्हें एक पत्र मिला है जिसे उन्होंने क्षेत्राधिकारी हसनगंज को जांच सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+