VIDEO: 25 सौ की बात हुई, 15 सौ में तय हुआ लेकिन अफसोस! वीडियो वायरल हो गया

शाहजहांपुर। शाहजहांपुर में डायल हंड्रेड गाड़ी पर तैनात सिपाही का रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें सिपाही बालू से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़ने के नाम पर रिश्वत ले रहा है। इसी दौरान एक युवक ने सिपाही का घूस लेते हुए वीडियो बना दिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

policeman caught receiving bribe in shahjahanpur

बता दें कि सिपाही का नाम राजेंद्र है जो कि डायल हंड्रेड की गाड़ी पर तैनात है। बताया जा रहा है कि प्रधान गांव में शौचालय बनवा रहा था। जिसके लिए ट्रैक्टर ट्राली से बालू आ रही थी। इसी बीच डायल हंड्रेड पर तैनात सिपाहियों ने बालू से भरी ट्रैक्टर रोक ली और उसे छोड़ने के एवज में 25 सौ रुपए की मांग की। जिसके बाद मामला 15 सौ रुपए में तय हुआ। इसी बीच एक युवक ने सिपाही को पैसे देना का वीडियो अपने मोबाइल से बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि अभी तक आरोपी सिपाही पर किसी तरह की कोई कार्रवाही नहीं की गई है। एसपी सिटी ने मामले में जांच के आदेश दिए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+