रायबरेली: बहन की मौत पर बहनोई से लड़ रहे भाई को रोका तो महिला दरोगा को पीटा

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला अस्पताल में एक शव का पंचनामा करने गई सदर कोतवाली की एक महिला दरोगा की सरेआम पिटाई की गई। महिला दरोगा दो पक्षों में हो रही मारपीट में बीच-बचाव करने पहुंची थी, तभी बीच एक पक्ष के युवक ने महिला दरोगा पर हमला बोल दिया। इस मामले को देखते ही किसी ने कोतवाली में 100 नंबर डायल करके पुलिस को सूचना दे दी और कोतवाली से फोर्स आ जाने के बाद उस युवक को पुलिस कोतवाली उठा ले गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Police woman beaten by a man in Raebareli

शहर कोतवाली में तैनात दरोगा रेखा दुबे जिला अस्पताल में मृतकों का पंचनामा करने गईं थी। बताते हैं कि कौशांबी जिले के पोखराज थाना क्षेत्र के नेवड़ियां गांव का रहने वाला संदीप वहां पर जगतपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज निवासी अपने बहनोई शिवकेश के साथ मारपीट कर रहा था। इसी बीच मारपीट करते देखकर दरोगा बीच-बचाव करने पहुंची और उसे रोकने का प्रयास भी किया तो संदीप अपने बहनोई को छोड़ दरोगा पर भड़क उठा। अपने बहनोई को छोड़कर आरोपी अपशब्दों का प्रयोग करते हुये दरोगा से मारपीट करने लगा।

Police woman beaten by a man in Raebareli

तभी आरोपी और उसके बहनोई के परिवारीजन वहां से मौका देखकर भाग निकले। लोगों की मदद से दरोगा ने युवक को पकड़ लिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। शहर कोतवाल राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप ने महिला दरोगा के साथ मारपीट की थी। उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भी भेजा जा चुका है।

Police woman beaten by a man in Raebareli

आरोपी संदीप का कहना है कि हमारी नवविवाहित बहन की मौत को लेकर मैं अपने बहनोई से झगड़ा कर रहा था। बताते हैं कि संदीप की बहन कविता (21) की शादी बीती 19 फरवरी को शिवकेश के साथ हुई थी। रविवार को कविता संदिग्ध हालात में अपनी ससुराल में जल गई। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारीजन ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। इसी को लेकर बात इतनी बढ़ी कि संदीप ने अस्पताल में ही अपने बहनोई की पिटाई शुरू कर दी जिसे रोकने के लिए दरोगा रेखा दुबे पहुंची थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+