यूपी की धक्कामार पुलिस, देखिए वीडियो में बदहाली का नजारा

हरदोई में यूपी पुलिस की बदहाली का एक नजारा सामने आया है। इसमें पुलिस की गाड़ी को धक्का लगाया जा रहा है। ऐसे में पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में कितनी सफल होगी?

हरदोई। उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराध पर पुलिस अंकुश लगाने में कामयाब नहीं हो पा रही है, वहीं सूबे की सरकार अपराधों पर जल्द ही नियंत्रण पा लेने की बात कह कर खुद का बचाव कर रही है। लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाएंगे उससे साफ हो जायेगा कि यूपी की पुलिस उत्तर प्रदेश में किस तरह अपराध पर लगाम लगाएगी?

यूपी की धक्कामार पुलिस, देखिए वीडियो में बदहाली का नजारा

जब उसे अपनी गाड़ियों में धक्का लगवाना पड़ रहा हो, इस तरह हाईटेक पुलिस व्यवस्था और डिजिटल इंडिया का सपना तो दूर की कौड़ी है, यहां तो धक्केबाज पुलिस खुद ही फिट नहीं है।

यह वीडियो पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर की है जहां थाना हरियावां के इंस्पेक्टर किसी काम से आये थे और जब वो चलने को हुए तो चार लोगों को बुलाकर पहले गाड़ी में धक्का लगवाया गया। उसके बाद थाने के पुलिस आगे बढ़ पाई। ऐसे में पुलिस किस तरह अपराधियों को पकड़ेगी ये ज़रूर बड़ा सवाल बना हुआ है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+