बीएचयू के बाद फैजाबाद के कॉलेज में छात्रों पर पुलिस लाठीचार्ज
फैजाबाद। काशी हिंदू विश्वविद्यालय में छात्राओं पर लाठीचार्ज पर बवाल थमा नहीं और उधर फैज़ाबाद के साकेत महाविद्यालय में मंगलवार को छात्रों पर पुलिस का कहर टूटा। नगर कोतवाली का घेराव कर रहे छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर कोतवाली के पास से खदेड़ दिया। ये सभी एक छात्रनेता खिलाफ दर्ज मुकदमे को हटाने की मांग कर रहे थे।

पुलिस के बार-बार मना करने के बावजूद छात्र पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे अचानक एक छात्र एएसपी विक्रांत वीर से भीड़ गया जिसके बाद पुलिस ने लाठी भांजना शुरू कर दिया और बल प्रयोग करते हुए छात्रों को कोतवाली के पास से खदेड़ दिया।
छात्रों का आरोप है कि शिवेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस ने फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। जिस समय दो गुटों में मारपीट हुई उस समय छात्रनेता शिवेंद्र सिंह अपने भतीजे के इलाज के लिए चेन्नई में मौजूद थे।

मुकदमे से छात्र नेता शिवेंद्र सिंह का नाम हटाने के लिए मंगलवार को छात्र नगर कोतवाली का घेराव करने पहुंच गए जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए छात्रों को खदेड़ दिया। दरअसल साकेत महाविद्यालय के छात्र नेता शिवेंद्र सिंह पर दो लोगों पर जानलेवा हमले का नगर कोतवाली में केस दर्ज है। इसी में नाम हटाने को लेकर छात्रों ने कोतवाली का घेराव किया।












Click it and Unblock the Notifications