यूपी पुलिस के दरोगा ने शेयर की पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो, मचा हड़कंप

Recommended Video

    PM Modi की UP Police inspector ने Share की Objectionable photo, मचा हड़कंप | वनइंडिया हिन्दी

    वाराणसी। पुलिस वैसे तो सोशल मीडिया यानी फेसबुक, ट्विटर और तमाम माध्यमों पर पीएम, सीएम के विवादित फोटो और कमेंट पर आरोपियों को सलाखों के पीछे ढकेल देती है। लेकिन कानून के रक्षक ही सोशल मीडिया पर देश के प्रधानमंत्री की विवादित फ़ोटो को शेयर करने लगे तो उसे आप क्या कहेंगे। ताजा मामला पीएम के संसदीय वाराणसी का है। जहां विवेक सिंह नाम के सब इंस्पेक्टर ने प्रधानमंत्री की विवादित फोटो शेयर की तो पुलिस विभाग में हड़कम्प मच गया।

    विदेशी दौरे की फ़ोटो को किया था शेयर

    विदेशी दौरे की फ़ोटो को किया था शेयर

    दअसल, 21 अप्रैल को फेसबुक वॉल पर जिले में तैनात दरोगा विवेक सिंह ने प्रधानमंत्री के विदेश दौरे के एक फोटो और उससे सम्बंधित कमेंट्स अपने फेसबुक पर शेयर किया था। ये पोस्ट किसी रोफी गांधी ने अपने फेसबुक पर लगाया था। बता दें कि महेश नाम के किसी व्यक्ति ने फेसबुक से स्क्रीन शॉट लेकर एडीजी को ट्विटर पर शिकायत की है।

    इंस्पेक्टर ने हटाया पोस्ट

    इंस्पेक्टर ने हटाया पोस्ट

    विभाग के अधिकारियों के पोस्ट सामने आने के बाद जांच शुरू हो गई है। जांच शुरू होने की जानकारी मिलने के बाद इंस्पेक्टर ने अपने फेसबुक से आनन-फानन में पोस्ट हटा दिया है। वहीं मामला प्रधानमंत्री से जुड़ा होने पर विभाग के अधिकारियों ने सक्रियता दिखाई।

    साइबर सैल करेंगी जांच: ज्ञानेन्द्र सिंह

    साइबर सैल करेंगी जांच: ज्ञानेन्द्र सिंह

    एसपी क्राइम ज्ञानेंद्र नाथ ने आरोपी दरोगा विवेक सिंह यादव से स्पष्टीकरण मांगा है। क्योंकि की मामला सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है। इसलिए जांच साइबर सेल को सौंप दी गयी है। एसपी क्राइम की मानें तो प्रकरण काफी गम्भीर है और यदि इसमें आरोप सिद्ध हुआ तो कठोरतम करवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+