पुलिसवाली गाड़ी पर लिखकर चल रहा था 'पापा', कट गया चालान, जानिए क्‍यों

लखनऊ। आपने भी गाडियों पर एक से एक वीवीआईपी नंबर देखे होंगे। नंबर प्‍लेट पर उसे लिखवाने का अलग अंदाज भी देखा होगा। जैसे नंबर 8055 को 'BOSS' या फिर नंबर 4141 को 'पापा'। लेकिन ऐसा करना मोटर व्‍हिकल एक्‍ट के तहत दंडनीय अपराध है। अकसर ऐसे नंबर प्‍लेट्स के चालान काटे जाते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ है लेकिन अफसोस की बात ये कि गाड़ी किसी और की नहीं बल्‍कि एक पुलिस अफसर की ही थी। दरअसल एक शिकायत यूपी पुलिस को रविवार को ट्विटर के माध्‍यम से मिली थी।

पुलिसवाली गाड़ी पर लिखकर चल रहा था पापा, कट गया चालान, जानिए क्‍यों

यूपी के फिरोजाबाद के एक यूजर ने यूपी पुलिस को टैग कर एक ऐसी स्कॉर्पियो गाड़ी की तस्वीर पोस्ट की, जिसकी नंबर प्लेट पर 'पापा' (गाड़ी का नंबर 4141 रहा होगा, जिसे 'पापा' की तरह लिखवाया गया था) लिखा था। गाड़ी किसी पुलिस अफसर की ही थी, क्योंकि नंबर प्लेट और गाड़ी के शीशे पर 'पुलिस' का स्टिकर भी लगा था। जिसके बाद फिरोजाबाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए गाड़ी की डीटेल्स निकालकर विभाग की छवि धूमिल करने वाले व्यक्ति शींदेरा सिंह यादव तक जा पहुंची। इसके बाद शींदेरा सिंह यादव की गाड़ी का पुलिस ने चालान कर दिया है।

बता दें कि इससे पहले भी बीते साल एक ऐसा ही मामला आगरा में सामने आया था। वहां आगरा की लोहामंडी थाने के मंदिर के पुजारी ने अपनी बाइक की नंबर प्लेट पर नीली और लाल पट्टी के ऊपर 'लोहामंडी थाने के मंदिर के पुजारी' लिखा रखा था। इस नंबर प्लेट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने लगीं, बाद में यूपी पुलिस के पीआरओ के निर्देश पर इस बाइक का चालान काटा गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+