गैंगस्टर यशपाल राठी मर्डर में शामिल शार्प शूटर से पुलिस की मुठभेड़, पकड़ाया

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में मंसूरपुर थाना पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में आज पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लग गयी कि जब पुलिस ने यशपाल राठी हत्याकांड में वांछित चल रहे शातिर 20 हजार के इनामी बदमाश कपिल को मुठभेड के दौरान गिरफ्तार कर लिया जबकि इस दौरान उसका एक अन्य साथी भागने में सफल रहा।

 Police caught shooter of Yashpal Rathi murder in Muzaffarnagar

गौरतलब है कि पुलिस पिछले कुछ दिनों से पुलिस यशपाल राठी हत्याकांड के मामले में वांछित बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए काफी मशक्कत के साथ भागदौड़ में जुटी हुई थी कि इसी बीच शनिवार की दोपहर मंसूरपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र के शाहपुर रोड स्थित राखी पब्लिक स्कूल के समीप कुछ बदमाशों के खड़े होने तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की सूचना पर मौके पर पहुंचे।

पुलिस को देखते ही बदमाशों बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी बदमाशों पर फायरिंग की। पुलिस और बदमाशों के बीच हुई इस मुठभेड़ में यशपाल राठी हत्याकांड में वांछित चल रहा 20 हजार के इनामी शार्प शूटर कपिल गोली लगने से घायल हो गया। जबकि इस दौरान उसका एक अन्य साथी भागने में सफल रहे । बदमाश के कब्जे से एक पिस्टल और कारतूस बरामद हुए है। पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।

 Police caught shooter of Yashpal Rathi murder in Muzaffarnagar

एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया की जनवरी में एक यशपाल राठी हत्याकांड हुआ था बड़ा ही सनसनी खेज मामला था। उस केस के वादी पर प्राणघातक हमला हुआ था , यहाँ चौकी पर चेकिंग चल रही थी तो दो संदिग्ध बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया गया मगर बदमाशों ने पुलिस फायरिंग कर दी जिसमें से एक गोली क्राइम ब्रांच की कार के अगले सीसे में लगी।

एक्सचेंज और फायरिंग में एक बदमाश को भी गोली लगी है उसका एक साथी भागने के सफल रहा है। कॉम्बिंग चल रही है। पकड़ा गया बदमाश अजय उर्फ़ कपिल है जो औरंगाबाद हापुड़ जिले का रहने वाला है। पकड़ा गया बदमाश यशपाल राठी हत्याकांड का में शार्प शूटरों में से है। इसका पहले से वीडियो भी उपलब्ध है, पुराने पुलिसकर्मियो ने इसकी पहचान की है। ये बड़ा कुख्यात अपराधी है और इस पर 20 हजार का इनाम भी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+