बोलेरो गाड़ी की छत पर रखी थी ऐसी चीज जिसे देखकर दंग रह गए पुलिसवाले
मिर्जापुर। मिर्जापुर की अदलहाट पुलिस ने एक बोलेरो कार बरामद की है। यह बोलेरो कार एक अलग तरीके से डिजाइन की गई थी। बोलेरो की छत को इस हिसाब से डिजाइन किया गया था कि इसमें अवैध सामग्री छिपाई जा सके। पुलिस ने जैसे ही इसकी छत को खंगाल कर देखा तो ऐसी सच्चाई सामने आई जिसे देख कर पुलिसवाले भी दंग रह गए।

बोलेरो की छत पर छुपा रखा था गांजा
बता दें कि बोलेरो की छत पर ड्रग तस्करों ने गांजा छिपाकर रखा हुआ था। पहले तो बोलेरो की पड़ताल में कुछ हाथ नहीं लगा लेकिन जब पुलिस ने उसकी छप देखी तो अंदर एक केबिन पाया गया। जो सीधे दिखाई नहीं देता था बल्कि उसे कवर किया गया था।

पुलिस को देखकर भागने लगे तस्कर
थाना प्रभारी अदलहाट विजय प्रताप सिंह और क्राइम ब्रांच के स्वाट प्रभारी राम स्वरूप वर्मा बरईपुर तिराहा पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान नरायनपुर की ओर से रामनगर की ओर जा रही एक बोलेरो चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को तेजी से भगाने लगा। इस पर पुलिस ने पीछा कर गाड़ी को रोका। चालक से पूछा गया तो उसने कुछ नहीं बताया, थाना प्रभारी अदलहाट ने बोलेरो के छत की डिजाइन में गड़बड़ लगने पर चेकिंग की गई तो मामले का खुलासा हुआ।

122 किलो गांजा बरामद हुआ
केबिन के अंदर 50 पैकेटो में पैकिंग करके लादे गए कुल 122 किलो गांजा बरामद किया गया। 50 पैकेट में सात किलो के नौ, पांच किलो के पांच, दो किलो के 10, एक किलो के दो, 500 ग्राम के 24 पैकेट शामिल थे। पकड़े गए आरोपितो में सतिराम यादव निवासी मिइनेपुर थाना खुटहन जिला जौनपुर, गुड्डू यादव निवासी कोलेपुर थाना दीदारगंज जिला आजमगढ़ रहे। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसआई ज्ञानेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, जय प्रकाश यादव, बृजेश सिंह, वीरेंद्र सरोज आदि रहे।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications