मिर्जापुर: सीएम को काले झंडे दिखाने का डर, आठ सपा नेता हिरासत में
मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ मिर्जापुर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे हैं। मिर्जापुर पुलिस ने सीएम के आगमन पर काला झंडा दिखाए जाने की आशंका के चलते समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभय यादव सहित आठ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

अभिसूचना तंत्र को मिली जानकारी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन बजे तक सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचेंगे। इससे पूर्व अभिसूचना तंत्र को जानकारी मिली कि कुछ सपा नेता कार्यक्रम में काला झंडा दिखाकर विरोध जता सकते हैं। अभिसूचना तंत्र की इस जानकारी पर एसी आशीष तिवारी ने कार्रवाई का निर्देश दिया। सूचना पर कटरा कोतवाली के निरीक्षक योगेश यादव फोर्स के साथ नगर के पांडेयपुर स्थित सपा नेता रोहित शुक्ला के आवास पर पहुंचे। वहां पर मौजूद छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभय यादव हिरासत में ले लिया।

आठ सपा नेता हिरास में लिए गए
पुलिस के मुताबिक अभय कई सपा नेताओं से बात कर काला झंडा दिखाने के लिए रोहित शुक्ला के आवास पर इकट्ठा कर रहा था। उसे पहले अभय को हिरासत में ले लिया। इसके साथ ही अल्पसंख्यक सपा के जिलाध्यक्ष मुस्ताक अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मण ऊमर, लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष चंदन यादव, उप्रेंद्र तिवारी, जय मंगल यादव, निलेश तिवारी, पीयूष यादव को अलग-अलग स्थानो से हिरासत में लेकर कटरा कोतवाली आई। कटरा कोतवाल श्रीकांत यादव ने बताया कि सीएम का कार्यक्रम पूर्ण होने तक सभी को कोतवाली में रखा जाएगा।

डर के चलते हिरासत में लेने का आरोप
वहीं, छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभय यादव ने कहा कि वह लखनऊ में होने वाले कार्यक्रम के सिलसिले में बात करने के लिए रोहित शुक्ला के घर गए थे। पुलिस ने उन्होंने अकारण ही हिरासत में लिया है। कहा कि सपा के नौजवान नेता योगी आदित्यनाथ का हर जगह विरोध कर रहे हैं। प्रदेश सरकार सपा के नौजवान नेताओं से डर गई है। इसी डर के चलते पुलिस ने हिरासत में लिया है।












Click it and Unblock the Notifications