अपने महंगे शौक पूरा करने के लिए करते थे लूट, पुलिस की पकड़ में आए यूं
शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में पुलिस ने एक लूट करने वाले गैंग का खुलासा किया है जो अपने महंगे शौक को पूरा करने के लिए लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस ने तीनों लुटेरों को पकड़ लिया है जिसमें दो लुटेरे ग्रेजुएट हैं। फिलहाल पकड़े गए लुटेरों के पास लूटा गया लैपटॉप बरामद किया गया है। लुटेरों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर पहले लुटेरों ने फायरिंग करी जिसके बाद घेराबंदी करके तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल थाना आरसी मिशन क्षेत्र में दस दिन पहले हर्ष शर्मा नाम के सेल्समैन से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लैपटॉप लूट लिया था। बदमाशों ने सेल्समैन की बाइक भी लूट कर फरार हो गए थे। घटना की जानकारी आरसी मिशन थाने पर हुई। जिसके पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शूरू कर दी। पुलिस को सूचना मिली कि तीन बदमाश खन्नौत नदी के पास लूट की योजना बना रहे हैं। एसपी एस चिनप्पा ने बताया कि जब लुटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस पहुंची तो लुटेरों ने पुलिस टीम पर फायरिंग करना शुरू कर दिया। उसके बाद पुलिस ने घेराबंदी करके तीनों लूटेरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनमें मगन सिंह, हर्षित मिश्रा और राजन दिक्षित गिरफ्तार किए गए। पूछताछ मे लैपटॉप लूट की घटना को लुटेरों ने कबूल भी कर लिया है।
एसपी एस चिनप्पा के मुताबिक पकड़े गए लुटेरों मे दो लुटेरे राजन सिंह और हर्षित ग्रेजुएट हैं। इन दोनों का अभी तक कोई अपराधिक इतिहास नहीं था। लेकिन महंगे शौक पूरा करने के लिए इनकी ये पहली लूट थी और जिसमें ये गिरफ्तार कर लिए गए।
ये भी पढ़ें- परिवार बोला, रवीना ने किया सुरेंद्र और घर को तबाह, अब पत्नी ने तोड़ी चुप्पी









Click it and Unblock the Notifications