VIDEO: गांव में अजगर ने मचाया हड़कंप तो पहुंचकर थानेदार ने किया उसे अरेस्ट

उनके साथ आए सिपाहियों की हिम्मत तो नहीं हुई लेकिन अभय सिंह ने अपनी दिलेरी और साहस का परिचय देते हुए इस 13 फीट के अजगर को अरेस्ट किया।

वाराणसी। रील में तो आप ने कई सिंघम देखे होंगे पर ये बनारस के ग्रामीण इलाके के कपसेठी थाने के इंचार्ज ने रीयल सिंघम के अंदाज में कारनाम कर दिखाया जब थाना क्षेत्र में उन्होंने 13 फीट के अजगर की पकड़ गांव वालों की जान बचाई। इस अजगर को देख इलाके में हड़कंप मच गया और लोग उसकी विशाल काया को देख सहम गए, चार घंटे तक लोगों ने इस अजगर को लाठी-डंडे से रोक कर रखा था पर किसी की हिम्मत उसके पास जाने की नहीं हो रही थी। इतने में थानेदार अभय सिंह को सूचना मिली और वो मौके पर पहुंच गए। उनके साथ आए सिपाहियों की हिम्मत तो नहीं हुई लेकिन अभय सिंह ने अपनी दिलेरी और साहस का परिचय देते हुए इस 13 फीट के अजगर को पकड़कर बोरे में रख लिया।

Police arrest Python from a village in Varanasi

चार घंटे चला रेस्क्यू

कपसेठी थाना क्षेत्र के हाइवे के पास, धान के खेत में खुली जगह पर एक अजगर के मिलने की बात गांव में आग की तरह फैल गई। वहीं खेत में काम कर रहे लोग उसे देखकर भागने लगे, कुछ गांव वालों ने लाठी-डंडे के सहारे अजगर को घेर लिया लेकिन कोई उसके पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। गांव के निवासी प्रीतम सोनी ने बताया की करीब 10 लोगों ने मिलकर चार घंटे तक एक विशाल अजगर को घेर रखा था। इसी बीच 100 नंबर पर सूचना दी गई और थाने के इंचार्ज अभय सिंह को अजगर के खेत में मौजूद होने की सूचना दी गई। वो तत्काल मौके पर आए और कुछ ग्रामीणों की मदद से कुछ ही देर में बोरा मंगवाकर डंडे के सहारे उन्होंने अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद उन्होंने वाराणसी के सारनाथ में संपर्क किया और वन विभाग की टीम को बुलाकर अजगर उनके हवाले कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+