पीएम मोदी 31 जनवरी को करेंगे वर्चुअल रैली को संबोधित, पहले फेज पर होगा फोकस

पीएम मोदी 31 जनवरी को करेंगे वर्चुअल रैली को संबोधित, पहले फेज पर होगा फोकस

लखनऊ, 29 जनवरी: 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान होना है। पहले चरण के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिग्गज नेता चुनावी मैदान में उतार गए है। तो वहीं, अब पीएम नरेंद्र मोदी भी यूपी के मैदान में उतर रहे है। वो 31 जनवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहली वर्चुअल रैली को संबोधित करने जा रहे हैं।

pm narendra Modi will address the first virtual rally for uttar pradesh on 31st January

दरअसल, चुनाव आयोग ने कोविड-19 के मामलों को देखते हुए रैलियों और रोड शो पर प्रतिबंध लगा दिया है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, पीएम की इस पहली में पश्चिमी यूपी के पांच से छह जिलों को कवर करने की योजना है। इस रैली का केंद्र सहारनपुर, बागपत, शामली, मुजफ्फरनगर और गौतम बुद्ध नगर जैसे जिलों पर होगा। इसके जरिए भाजपा 21 विधानसभा क्षेत्रों को साधने की कोशिश करेगी। इसके लिए हर भाजपा मंडल में एक एलईडी स्क्रीन लगाई जाएगी।

एक स्क्रीन के माध्यम से 500 लोगों को रैली में लाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एलईडी स्क्रीन के जरिए पार्टी की योजना एक वर्चुअल रैली में करीब 50,000 लोगों तक पहुंचने की है। बता दें, भाजपा का मुख्य जोर पश्चिमी यूपी में ही। पीएम की वर्चुअल रैली से पहले यहां पर खुद केंद्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा जैसे वरिष्ठ नेता डोर-टू-डोर जाकर भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, यूपी भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह समेत कई नेता यहां पर ध्यान केंद्रित किए हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+