PM Modi ने किया 'अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन' का उद्घाटन, अमृत भारत व वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
PM Narendra Modi News Ayodhya Uttar Pradesh: आज पीएम नरेन्द्र मोदी रामनगरी अयोध्या में हैं। अध्योध्यावासियों को आज पीएम मोदी पंद्रह हजार करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोंनजाओं की सौगात दे रहे हैं। इसी क्रम में पीएम मोदी ने अयोध्या रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग का उदघाटन किया है। पीएम मोदी ने अमृत भारत व वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी भी दिखाई।
दो अमृत भारत व छह वंदे भारत ट्रेन को पीएम मोदी दिखाई हरी झंडी दिखाने के पश्चात ट्रेन में पहुंचकर स्कूली बच्चों से बातचीत की। पीएम मोदी के साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक भी साथ मौजूद रहे। केंद्रीय रेल मंत्री ने वैष्णव ने पीएम मोदी का रेलवे स्टेशन का मॉडल दिखाया और वहां की सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। पीएम ने परिसर में भित्तिचित्र भी देखे।

स्टेशन का उद्घाटन करने के पूर्व मोदी ने अयोध्या में एक घंटे का रोड शो किया। इस दौरान भारी संख्या में
लोग मौजूद रहे। पीएम पूरे रास्ते में लोगों का अभिवादन स्वीकारते नजर आए।
नई अमृत भारत द्वि-सप्ताहिक एक्सप्रेस शनिवार को 05558 अयोध्या धाम-दरभंगा उद्घाटन विशेष गाड़ी के रूप में किया गया। नियमित रूप से, 15557/15558 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनल-दरभंगा अमृत भारत द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचलन दरभंगा से 01 जनवरी, 2024 से प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार तथा आनन्द विहार टर्मिनल से 02 जनवरी, 2024 से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को किया जायेगा। इस पुश-पुल गाड़ी में आगे एवं पीछे लोको लगाये जायेंगे। इस गाड़ी में सी.सी.टी.वी. कैमरा, मोबाइल चार्जिंग की सुविधा, बेहतर प्रकाश व्यवस्था सहित उन्नत यात्रा सुविधायें उपलब्ध हैं।
05558 अयोध्या धाम-दरभंगा उद्घाटन विशेष गाड़ी 30 दिसम्बर, 2023 शनिवार को अयोध्या धाम से 11.15 बजे प्रस्थान कर मनकापुर से 11.52 बजे, बस्ती से 13.09 बजे, गोरखपुर से 14.45 बजे, कप्तानगंज से 15.32 बजे, बगहा से 16.55 बजे, नरकटियागंज से 17.47 बजे, रक्सौल से 18.45 बजे, बैरगनिया से 19.47 बजे, सीतामढ़ी से 20.35 बजे, जनकपुर रोड से 21.02 बजे तथा कमतौल से 21.32 बजे छूटकर दरभंगा 22.50 बजे पहुँचेगी।












Click it and Unblock the Notifications