PM मोदी का अयोध्या दौरा: जानिए शेड्यूल और क्या-क्या है कार्यक्रम
PM Narendra Modi Ayodhya Visit: शनिवार का दिन यानी 30 दिसंबर 2023 की तारीख अयोध्या के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अंकित होने जा रही है। क्योंकि भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में विकास के एक नए युग की शुरुआत होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अयोध्या दौरा पर रहेंगे, जहां पीएम अयोध्या को 15,700 करोड़ रुपए की सौगत देंगे।
अयोध्या में 22 जनवरी को राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री आज रामनगरी आ रहे हैं। पीएम मोदी के स्वागत से लेकर दौरे की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है। पीएम नए अयोध्या जंक्शन के स्वरूप और एयरपोर्ट देश को समर्पित करेंगे। इसी के साथ वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेन का तोहफा भी देंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या जाने वाले हैं। इस यात्रा के दौरान वह कुल 15,700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। पीएम मोदी छह वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इससे पहले वह पुनर्विकसित अयोध्या धाम जंक्शन रेलवे स्टेशन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
जानें पीएम मोदी का अयोध्या कार्यक्रम
पीएम मोदी सुबह 10.45 पर अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से पीएम मोदी का काफिला रोड शो के जरिए निकलेगा। जो कि एनएच 27 से धर्म पथ, लता चौक, राम पथ, टेढ़ी बाजार व मुहावरा बाजार होते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे।
पीएम मोदी रोड शो के दौरान ही राम लला के दर्शन करेंगे। और फिर उसके बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। वहीं 8 ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। फिर वापस लौटने वक्त अयोध्या एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे।
अयोध्या को पीएम मोदी की बंपर सौगात
पीएम मोदी श्री माता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, अमृतसर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस, कोयंबटूर-बैंगलोर वंदे भारत एक्सप्रेस, मैंगलोर-मडगांव वंदे भारत एक्सप्रेस, जालना-मुंबई वंदे भारत एक्सप्रेस और अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे।
इसके अलावा दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी, जिनमें दरभंगा-अयोध्या-आनंद विहार टर्मिनल अमृत भारत एक्सप्रेस और मालदा टाउन-सर एम. विश्वेश्वरैया टर्मिनस (बेंगलुरु) अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। साथ ही अन्य प्रमुख परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया जाएगा। पीएम मोदी अयोध्या में 15,700 करोड़ रुपए की 46 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications