वाराणसी: मोदी की नहीं सुनी, शराबी पति ने पत्नी को घर से निकाला

बंद गेट को पकड़कर पापा-पापा आवाज दे रहा ये बच्चा, इस इंतजार में है कि घर के अंदर बैठे उसके पापा और दादी उसे बाहर आकर वापस ले जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है...

वाराणसी। एक तरफ पीएम नरेंद्र मोदी महिलाओं के अधिकार बढ़ाने की बात कर रहे हैं तो उन्हीं के संसदीय क्षेत्र में ढाई साल के मासूम के साथ एक महिला को अपने पति के खिलाफ धरना देना पड़ रहा है। शराबी पति ने उसे मार-पीटकर घर से बेदखल कर दिया और महिला अपने बच्चे को लेकर पिछले एक हफ्ते से पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। न्याय की उम्मीद में अब महिला अपने ससुराल के बाहर ही धरने पर बैठ गई है।

वाराणसी: मोदी की नहीं सुनी, शराबी पति ने पत्नी को घर से निकाला

बंद गेट को पकड़कर पापा-पापा आवाज दे रहा ये बच्चा, इस इंतजार में है कि घर के अंदर बैठे उसके पापा और दादी उसे बाहर आकर वापस ले जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। मामला वाराणसी के नारिया क्षेत्र का है जहां बच्चे के साथ इसकी मां अपने पति के घर के बाहर धरना दे रही है। अपने बच्चे के साथ ये महिला यहां गुरुवार सुबह से ही धरने पर बैठी है। दरअसल इस महिला का नाम रुचि है।

वाराणसी: मोदी की नहीं सुनी, शराबी पति ने पत्नी को घर से निकाला
वाराणसी: मोदी की नहीं सुनी, शराबी पति ने पत्नी को घर से निकाला

रुचि लखनऊ की रहने वाली है और उनके पिता एक प्राइवेट जॉब करते हैं, उनका भाई दिव्यांग है। पिता ने उनकी शादी तीन साल पहले वाराणसी के हैदराबाद गेट के पास रहने वाले शिवम मोहले से की। रुचि के पति बीएचयू जैसे बड़े संस्थान में बाबू के पद पर कार्यरत हैं। रुचि ने बताया कि उसकी शादी से पहले ससुराल वालों ने ये बात छुपाई थी कि उनका बेटा शराबी है। शादी के बाद से मारपीट का सिलसिला शुरु हो गया। महिला को पहले थप्पड़ और अब डंडे से मारा-पीटा जाता है। इस काम में पति के साथ सास भी शामिल रहती है। रुचि के मुताबिक दो महीने पहले पति और सास की इसी मारपीट से उसको अपना एक बच्चा खोना पड़ा।

वाराणसी: मोदी की नहीं सुनी, शराबी पति ने पत्नी को घर से निकाला

बात तब बिगड़ी जब रुचि ने अपने पति के शराब की लत के विरोध में आवाज उठाई और अपने ऊपर आए दिन मारपीट को लेकर पुलिस से शिकायत कर दी ताकि पति पुलिस के डर से शराब छोड़ दे! लेकिन ठीक इसका उलटा हुआ और पति ने पत्नी को ही घर से निकाल दिया, तब से रुचि बेघर है और इंसाफ के लिए दर-दर भटक रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+