पीएम मोदी जिसे ट्विटर पर करते हैं फॉलो, उसी ने खतरे में डाली उनकी जान

वाराणसी। सोशल मीडिया के जरिए हर छोटी-बड़ी सूचनाओं को समय से पहले वायरल करना किसी लिए कितना भारी पड़ सकता है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में उस वक्त देखने को मिली जब पीएम मोदी का प्रोटोकॉल मिनट टू मिनट सोशल मीडिया के जरिए वायरल करने पर एक युवक के खिलाफ बनारस के कैण्ट थाने मुकदमा दर्ज किया गया। इस युवक की पहचान अनुपम पांडे के रुप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ट्विटर पर खुद अनुपम पांडे को फॉलो करते हैं।

वाराणसी दौरे से 1 दिन पहले लीक हुआ प्रोटोकॉल

वाराणसी दौरे से 1 दिन पहले लीक हुआ प्रोटोकॉल

दरअसल सोमवार को पीएम नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों वाराणसी दौरे पर थे। एसपीजी के अधिकारियों ने यूपी के डीजीपी को सूचित किया की दौरे से एक दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रोटोकॉल मिनट टू मिनट लीक हो गया है। इस मामले की जब जांच हुई तो पता चला कि पीएम मोदी का ये प्रोटोकॉल अनुमप पांडे नाम के एक शख्स के प्रोफाइल से हुआ है। जिसके बाद वाराणसी पुलिस ने वाराणसी के कैंट थाने में अनुपम पांडे के खिलाफ ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

2 साल पीएमओ में किया काम

2 साल पीएमओ में किया काम

जांच में पता चला कि अनुपम पांडे वाराणसी से सटे जौनपुर जिले का रहने वाला है। अनुपम के घर वालों ने दावा किया उसने दो साल तक प्रधानमंत्री कार्यलाय में काम किया है लेकिन फिर बीमार होने के चलते वो नौकरी छोड़कर वाराणसी आ गया। अनुपम ने साल 2015 में पीएम मोदी के साथ हाथ मिलाते हुए एक तस्वीर भी अपने अकाउंट पर शेयर किया था। इतना ही अनुपम पांडे को ट्विटर पर 28 हजार से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं जिनमें पीएम मोदी का नाम भी शामिल है। साथ ही अनुपम पांडे का ट्विटर अकाउंट भी वेरिफाइड है।

मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर भी सूरक्षा में चूक

मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर भी सूरक्षा में चूक

वहीं एसपीजी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक के एक अन्य मामले में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों से भी जवाब तलब किया है। पीएम की सुरक्षा में यह चूक मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हुई थी जब सोमवार को पीएम का काफिला रेलवे स्टेशन परिसर में घुस रहा था। सुरक्षा के लिए हादसे पब्लिक को कैंपस के बाहर ही रोका जाना था लेकिन काफिले के साथ कई लोग तक पहुंच गए थे। जिसे एसपीजी ने बड़ी लापरवाही मानते हुए अधिकारियों से जवाब मांगा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+