PM Kisan Yojana: अगर आप ने नहीं किया है यह काम तो रुक जाएगी 20वीं किस्त, इन तरीकों से जल्द करें इसे पूरा
PM Kisan Yojana 20th Installment Latest News Hindi Uttar Pradesh: एक तरफ जहां अधिकांश किसान प्रधानमंत्री किसान योजना की आने वाली 20वीं किस्त को लेकर उत्साहित हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ किसान अभी भी परेशान है। जिन किसानों ने अभी भी एक जरूरी काम नहीं किया है तो उनकी आने वाली किस्त लटक सकती है। क्या है यह जरूरी काम और किसान इसे कैसे आसानी से कर सकते हैं इसके बारे में वन इंडिया हिंदी रिपोर्टर पुनीत श्रीवास्तव ने महराजगंज के जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार से खास बातचीत की।
ई-केवाईसी है जरूरी
जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जो किसान भाई प्रधानमंत्री किसान योजना की अगली किस्त पाना चाहते हैं उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि उन्होंने अपनी ई केवाईसी कराई है या नहीं। अगर ई-केवाईसी नहीं हुई है तो आपकी अगली किस्त नहीं मिल पाएगी।योजना के तहत लाभ पाने के लिए रजिस्टर्ड किसानों को ओटीपी बेस्ड ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है।

पहचान वेरिफिकेशन है जरूरी
उन्होंने बताया कि ई केवाईसी किसानों के लिए इसलिए जरूरी है क्यों कि इसी से पहचान वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होती है। इसके बिना खाते में किस्त नहीं आएगी। इसलिए यह बहुत जरूरी है।
ऐसे करें ई-केवाईसी
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि ई केवाईसी की प्रक्रिया बहुत आसानी से पूरी की जा सकती है। इसके लिए
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट - https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
इसके बाद e-KYC पर क्लिक करें। अब अपना आधार नंबर डालें और सर्च पर क्लिक करें।सर्च पर क्लिक करने के बाद आपके आधार रजिस्टर्ड नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका ई-केवाईसी पूरा हो जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम किसान) योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल कुल 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। किसानों को 4-4 महीने के अंतराल पर 2000-2000 रुपये की 3 किस्त दी जाती हैं। केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले ये पैसे सीधे किसानों के बैंक खाते में आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications