स्कूल में प्रार्थना के बाद छात्र ने निकाला तमंचा, मचा हड़कंप
प्रार्थना के बाद सातवीं क्लास के छात्र ने तमंचा अपने सहपाठी को दिखाया। यह खबर स्कूल प्रशासन तक पहुंची। वहां से सूचना पाकर पुलिस स्कूल आई और छात्र से तमंचा बरामद किया।
बरेली। बरेली के कोतवाली थाना क्षेत्र के स्कूल जीपीएम में उस समय हड़कंप मच गया जब कक्षा सात का एक स्कूली छात्र तमंचा लेकर स्कूल पहुंचा। यह मामला उस समय खुला जब छात्र ने प्रार्थना के बाद तमंचा अपने एक सहपाठी को दिखाया। किसी तरह यह सूचना स्कूल प्रबंधन को मिली। इसके बाद पीटी टीचर ने छात्र से तमंचा अपने कब्जे में लिया। पुलिस को मामले की जानकारी दी । पुलिस मौके पर पहुंचकर तमंचे को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार हिरासत में लिया गया छात्र बैंक कर्मी का पुत्र है। सुबह जैसी ही कक्षा सात का यह छात्र स्कूल पंहुचा उसने प्रेयर में भाग लेने के बाद अपने सहपाठी को तमंचा दिखाया तभी किसी छात्र ने इसकी सूचना स्कूल के प्रधानाचार्य को दे दी। टीचर की मदद से छात्र पकड़ा गया।
पकड़े गए छात्र ने पुलिस को बताया कि उसे तमंचा कक्षा 8 के एक छात्र ने दिया है। पुलिस ने जाँच दायरे को बढ़ाते हुए दूसरे छात्र को भी गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दूसरे छात्र ने पुलिस को बताया है कि यह तमंचा उसे अपने घर के नीचे खड़ी कार के नीचे मिला था।
पुलिस ने मामले को गंभीर मानते हुए जाँच शुरू कर दी है । पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों छात्रों के खिलाफ बाल अपराध अधिनियम के तहत कार्यवाही की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications