फूलपुर उपचुनाव: सपा ने बनाई बढ़त, भाजपा दूसरे स्थान पर
इलाहाबाद। फूलपुर लोकसभा सीट पर मतगणना सुबह 7 बजे शुरू हो गई थी। बैलेट पेपरों में बढ़त बनाने के बाद जब ईवीएम मशीनों से गिनती शुरू हुई तो बड़ा उलटफेर होने देखने को मिला। सपा ने 11 बजे तक फूलपुर सीट पर 3607 वोट से बढ़त बनाई। वहीं दूसरे नम्बर पर भाजपा और तीसरे नम्बर पर कांग्रेस है।

फूलपुर में बड़े उलटफेर की संभावना तो पहले ही है लेकिन अभी यह शुरूआती रुझान हैं और इनपर परिणाम निर्भर नहीं करता। फिलहाल शुरुआती रुझानों ने सभी के दिलों की धड़कन बढ़ा दी है। खासकर भाजपा के स्थानीय कार्यालय में नेताओं के चेहरे पर शिकन साफ देखने को मिल रही है। वहीं सपा कार्यकर्ता पूरी तरह से उत्साहित है और सोशल मीडिया पर तो बधाइयों का दौर भी शुरू हो गया है।
हालांकि सोशल मीडिया पर भाजपा भी पूरी तरह सक्रिय है और अपनी जीत का दावा कर रही है। कहा जा रहा है कि अब जैसे-जैसे दूसरे विधानसभाओं में वोटों की गिनती शुरू होगी यह परिणाम बदलेगा। हालांकि शुरूआती रुझान ने जिस तरह से हड़कंप मचाया है उससे राजनीतिक गणितज्ञों के सांस भी ऊपर नीचे हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications