फूलपुर उपचुनाव: केशव मौर्य ने कहा, फूलपुर और गोरखपुर सीट जीतेगी भाजपा
Recommended Video

इलाहाबाद। फूलपुर लोकसभा सीट पर पहली बार कमल खिलाने वाले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने उपचुनाव की मतगणना के दौरान सपा की बढ़त पर कहा कि जीत भाजपा की होगी। हम फूलपुर और गोरखपुर दोनों जीतेंगे। केशव ने कहा कि अभी हम भले ही पीछे हैं, लेकिन दूसरे बूथों पर हमें ज्यादा वोट मिलेगा। कुछ ऐसे स्थान होते हैं जहां पर हमें वोट कम मिलती है। पिछले बार भी कई जगह हम कम वोट मिले थे। लेकिन बाद में जीत हमारी ही हुई।

केशव प्रसाद मौर्य का आया ब्यान
बता दें कि वोटों की गिनती शुरू होने से पहले भी केशव मौर्य ने कहा था कि वह जीत के प्रति आश्वस्त हैं। फूलपुर में इस बार भी कमल खिलेगा और रिकॉर्ड मतों से बीजेपी प्रत्याशी की जीत होगी। बता दें कि फूलपुर उपचुनाव में समाजवादी पार्टी ने सुबह से ही बढ़त बनाई हुई है। 11 बजे तक समाजवादी पार्टी 3607 वोटो से आगे चल रही थी। पांचवें राउण्ड में भी सपा ने बढ़त बनाई हुई है।

5वें राउंड में सपा आगे
फूलपुर में 5 राउंड मतदान की गणना हो चुकी है, जिसमें सपा लगातार आगे चल रही है। बता दें कि सपा ने 6 हजार वोटों की बढ़त बनाई हैं, वहीं भाजपा के लिए मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। 54562 वोट के साथ सपा पांचवे राउंड में सबसे आगे रही और 47631 वोट के साथ भाजपा दूसरे स्थान पर है। निर्दल प्रत्याशी अतीक अहमद 10505 मत के साथ तीसरे व कांग्रेस प्रत्यशी मनीष मिश्रा 2407 मत के साथ चौथे स्थान पर है।

भाजपा ने कहा जीत हमारी होगी
फिलहाल बीजेपी के नेता अभी आश्वस्त हैं कि उनकी जीत सुनिश्चित है, लेकिन सपा की बढ़त कुछ अलग ही कहानी कह रही है। फिलहाल अभी काफी गिनती बाकी है और उस पर ही सबकी नजर बनी हुई है। इसी बीच केशव मौर्य ने मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए अपनी जीत का दावा किया और बताया कि वह मामूली बढ़त है और भाजपा अभी वापसी करेगी और यहां भाजपा की जीत होना तय है।
-
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस












Click it and Unblock the Notifications