Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

यौन रोगों के डॉक्टर करा रहे सपना चौधरी नाइट, टिकट पर सीएम योगी की फोटो पर बवाल

कानपुर। हरियाणा की आइटम डांसर सपना चौधरी नाईट की टिकटों पर कानपुर में घमासान मच गया है। कानपुर में रविवार रात सपना नाईट है और इस शो की टिकटों पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चित्र छापा गया है। सपना चौधरी नाईट का आयोजन कानपुर में यौन रोगों का इलाज करने वाले एक डॉक्टर करा रहे हैं। भाजपा नेताओं ने इस डांस शो की टिकटों पर सख्त आपत्ति जतायी है और कानपुर जिला प्रशासन से आयोजकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रविवार की रात को सपना चौधरी नाईट

रविवार की रात को सपना चौधरी नाईट

हरियाणा की चर्चित आईटम डान्सर सपना चौधरी के शो की टिकटों पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर छपने से राजनीति के गलियारों में चटकारेदार चर्चा शुरू हो गयी है। दरअसल कानपुर के काकादेव इलाके में सेक्स क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर आनन्द झा को कुछ दिन पहले एक सम्मान समारोह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों प्रशस्ति पत्र हासिल हुआ था। बस इसी उपलब्धि को सेलिब्रेट करने के लिये डॉक्टर साहब ने हरियाणा की मशहूर आईटम डान्सर सपना चौधरी का शो आयोजित कर डाला।

सीएम के हाथों सम्मानित हो चुके हैं डॉक्टर

सीएम के हाथों सम्मानित हो चुके हैं डॉक्टर

रविवार को आयोजित सपना नाईट के फ्री पास सूबे की जानीमानी हस्तियों को भेजे गये हैं तो कमाई के लिहाज से लाखों रूपये की टिकटें भी बेची गयी हैं। सारा विवाद इन टिकटों और पासों की डिजायन को लेकर उपजा है। इन पर योगी आदित्यनाथ डॉक्टर आनन्द झा को सम्मानित करते दिखाया गया है और टिकट के दूसरे भाग में सपना चौधरी की तस्वीर भी है। सपना नाईट की टिकटों पर मुख्यमंत्री की तस्वीर यूं छापे जाने पर भाजपा नेताओं ने सख्त ऐतराज जताया है और इसे अपने भगवाधारी नेता की छवि के विरुद्ध बताया है।

टिकट पर सीएम योगी की फोटो पर विवाद

टिकट पर सीएम योगी की फोटो पर विवाद

हलांकि जिला प्रशासन ने इस मामले में अपनी खाल बचाने की जुगत में लग गया है। सपना नाईट की परमीशन देने के लिये जिला प्रशासन और मनोरंजन विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं और मीडिया से बात करने को तैयार नहीं हैं। वहीं ये बात भी कम दिलचस्प नहीं है कि जिस ग्राउण्ड पर आज रात ये शो होना है, उसे कानपुर नगर निगम ने मुहैया कराया है और निगम पर भाजपा की मेयर प्रमिला पाण्डेय काबिज हैं। ऐसे में विपक्ष इस बात की चुटकी लेने से नहीं चूक रहा है कि शहर में टिकट बिक्री तो कई दिनों से जारी थी तो क्या अभी तक फ्री पास के लिये भाजपा नेता चुप्पी साधे बैठे थे। बहरहाल भाजपा नेताओं की आपत्ति के बावजूद देर शाम तक जिला प्रशासन ने विवादस्पद टिकटों की बिक्री पर कोई प्रतिबन्ध नहीं लगाया था और पच्चीस हजार की दर्शक क्षमता वाले नगर निगम ग्राउण्ड पर आज रात सपना चौधरी के ठुमकों के दीवाने हमेशा की तरह नोट लुटाते दिखेगें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+