यूपी चुनाव से पहले फूलन देवी के पति उमेड़ सिंह कांग्रेस में शामिल
यूपी चुनाव से पहले फूलन देवी के पति उमेड़ सिंह ने कांग्रेस में शामिल, राहुल गांधी और सोनिया गांधी की सहमति के बाद हुए कांग्रेस में शामिल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के चुनाव से ठीक पहले दस्यु सुंदरी फूलन देवी के पति उमेड़ सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उमेड़ सिंह ने कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नॉडीस की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर फर्नांडिीस ने उनका कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी की सहमति के बाद उन्हें कांग्रेस में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि उमेड़ सिंह का हम कांग्रेस में स्वागत करते हैं और उम्मीद करते हैं कि उनके आने से उत्तर प्रदेश में पार्टी को मदद मिलेगी।

उमेड़ सिंह इससे पहले बसपा में थे, कांग्रेस से जाने के बाद उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया था लेकिन एक बार फिर से उन्होंने कांग्रेस में वापसी की है। उमेड़ सिंह को बुंदेलखंड़ के लोगों का समर्थन प्राप्त है जहां से फूलन देवी आती हैं और लोगों ने उन्हें संसद पहुंचाने का काम किया था। उमेड़ सिंह ने तीन बार लोकसभा चुनाव लड़ा है। 2014 में उन्होंने शाहजहांपुर से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। 2012 में उमेड़ सिंह ने कांग्रेस का साथ छोड़ बसपा का हाथ पकड़ा था।
इसे भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश के सर्वे में सामने आई बात बिजली और नौकरी है बड़ा मुद्दा, पर्यावरण की भी चिंता
उमेड़ सिंह ने 2003 में पहली बार हरियाणा कांग्रेस का हाथ थामा था, उस वक्त वक्त हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह भी आज मौजूद थे जब उमेड़ सिंह ने कांग्रेस में वापसी की। उमेड़ सिंह ने कहा कि मैं कांग्रेस में था और मेरा मानना है कि कांग्रेस के साथ सभी समुदाय के लोग हैं। हम चाहते हैं कि कांग्रेस की सरकार 2019 में केंद्र में बने। वहीं जब उमेड़ सिंह से पूछा गया कि क्या वह उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ेंगे तो उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता जो कहेंगे वैसा करेंगे। आपको बता दें कि जेल से बाहर आने के दो साल बाद फूलन देवी मिर्जापुर से 1996 में सांसद बनी थी, लेकिन 1998 में वह चुनाव हार गई थी, उन्हें फिर से 1999 में जीत हासिल हुई, लेकिन इसके बाद उनकी हत्या कर दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications