बीएचयू अस्पताल के डॉक्टर के घर पर आधी रात को फेंका पेट्रोल बम
वाराणसी। यूपी के वाराणसी में बीएचयू अस्पताल के डॉक्टर के आवास पर पेट्रोल बम से हमला किए जाने की घटना हुई है। बुधवार की रात में अराजक तत्वों ने पेट्रोल बम फेंका जिससे लगी आग को तुरंत बुझाया गया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सर सुंदरलाल अस्पताल, बीएचयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ ओपी उपाध्याय के आवास पर असमाजिक तत्वों ने बुधवार की रात को पेट्रोल बम से हमला कर दिया। बम गेट के अंदर खड़ी कार पर गिरा। गनीमत रही की कार में जिस तरफ पेट्रोल की टंकी रहती है, उस तरफ बम नहीं गिरा वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।
बम फटने से हड़कंप मच गया। बीएचयू प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। मामले की सूचना लंका थाने को दी गई तो थानाध्यक्ष संजीव कुमार मिश्रा घटनास्थल पर गए। डॉक्टर ओपी उपाध्याय ने इस बारे में बताया कि उनको जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications