PET Exam: प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को लेकर रेलवे ने बनाया खास प्लान, परीक्षार्थियों को ऐसे मिलेगी राहत
PET Exam Special Train News Indian Railway: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पीईटी 2025 परीक्षा 6 और 7 सितंबर को दो पालियों में आयोजित होनी हैं। परीक्षार्थियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने खास तैयारी कर ली है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा हेतु 05028/05027 गोमतीनगर-गोरखपुर-गोमतीनगर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचलन किया जा रहा है। यह ट्रेन गोमतीनगर से 05, 06 एवं 07 सितम्बर, 2025 को तथा गोरखपुर से 06, 07 एवं 08 सितम्बर, 2025 को 03 फेरों के लिए निम्नवत चलाई जाएगी।

05028 गोमतीनगर-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 05, 06 एवं 07 सितम्बर, 2025 को गोमतीनगर से 19.45 बजे प्रस्थान कर बाराबंकी से 20.20 बजे, बुढ़वल से 20.44 बजे, जरवल रोड से 21.05 बजे, करनैलगंज से 21.24 बजे, गोंडा से 22.05 बजे, मनकापुर से 22.32 बजे, बस्ती से 23.50 बजे, दूसरे दिन खलीलाबाद से 00.22 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर 01.25 बजे पहुँचेगी।
वापसी यात्रा में, 05027 गोरखपुर-गोमतीनगर अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी 06, 07 एवं 08 सितम्बर, 2025 को गोरखपुर से 03.25 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 04.05 बजे, बस्ती से 04.31 बजे, मनकापुर से 05.37 बजे, गोंडा से 06.35 बजे, करनैल गंज से 07.03 बजे, जरवल रोड से 07.18 बजे, बुढ़वल से 07.40 बजे तथा बाराबंकी से 08.32 बजे छूटकर गोमतीनगर से 09.15 बजे पहुँचेगी। इस गाड़ी में साधारण द्वितीय/शयनयान श्रेणी (अनारक्षित) के 14 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 16 कोच लगाये जायेंगे।












Click it and Unblock the Notifications