बीडीओ पर पैसे लेकर चुनाव जिताने का आरोप, जमकर हुआ हंगामा

हरदोई। हरदोई के कासिमपुर इलाके में कोटे के चुनाव को लेकर खुली बैठक की गई। बैठक में जमकर बवाल हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि बीडिओ पैसे लेकर चुनाव जिताने का काम किया है। इस दौरान महिलाओं व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने बीडिओ की गाड़ी को घेरकर काफी हंगामा किया। सीओ के काफी प्रयास करने पर ग्रामीण शांत हुए। मामले में बीडीओ ने मुकदमा दर्ज कराया है।

people ruckus during election

मामला कासिमपुर के ढकवा गांव का है जहां ग्राम विकास अधिकारी के नेतृत्व में कोटे के चुनाव में बैठक कर चयन की प्रक्रिया अपनाई गई। बैठक में अमन प्रताप पुत्र रामदास के पक्ष में 444, जबकि नफीस अली के पक्ष में 456 ग्रामीण मौजूद थे। गिनती होने के बाद ग्रामीणों ने बीडिओ पर आरोप लगाया कि नफीस अली से सुविधा शुल्क लेकर उन्हें जिताया गया है। उसके बाद ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता गया। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। मामला बिगड़ता देख बीडीओ ने थानाध्यक्ष अमित भदौरिया को सूचित कर पुलिस टीम को मौके पर बुला लिया। इसपर ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता देख थानाध्यक्ष ने तत्काल संडीला सीओ को सूचित कर फोर्स मौके पर बुलाई। नाराज ग्रामीण ग्राम विकास अधिकारी की गाड़ी के सामने लेट गए। सीओ ने बड़ी सूझ-बूझ के साथ ग्रामीणों को शांत करवाया। एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि इस मामले में बीडीओ की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+