सीतापुर: बच्चों का शिकार करने वाले कई आदमखोर कुत्तों को दी फांसी, चुन-चुन कर मारा

सीतापुर। उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के खैराबाद क्षेत्र में लंबे समय से आतंक का पर्याय बने आदमखोर कुत्तों की अब शामत आ गई है। आदमखोर कुत्तों के द्वारा अब तक नौ बच्चों की मौत के बाद प्रशासन भले ही न जागा हो पर लोगों के सब्र का बांध टूट गया है। बुधवार को चलाए गए अभियान में ग्रामीणा ने 30 कुत्तो को मौत के घाट उतार दिया। कुछ को फंदे पर टांग दिया। कुत्तो को इस तरह से टांगना उचित तो नहीं, पर ग्रामीण इसे मजबूरन ऐसा करने की बात कह रहे है।

अब तक नौ की मौत, 18 जख्मी

अब तक नौ की मौत, 18 जख्मी

खैराबाद थाना क्षेत्र में आदमखोर कुत्ते अब तक नौ मासूमों की जान ले चुके है। 18 बच्चों को जख्मी कर चुके है। मंगलवार को बच्चों ने तीन बच्चों को अपना निवाला बनाया था। इस घटना के बाद लोगों का डर आक्रोश में बदल गया। प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

30 कुत्तों को उतारा मौत के घाट

30 कुत्तों को उतारा मौत के घाट

बुधवार को क्षेत्र के बद्री खेड़ा, कोलिया, महेशपुर, पहाड़पुर, रहिमाबाद, गुरपलिया, नेवादा, टिकरिया, जैनापुर जैती खेड़ा, आदि गांव के सैकड़ो ग्रामीणों ने अपना काम छोड़ कर कुत्तो की तलाश में जुट गए। करीब 30 कुत्तों को ग्रामीणो ने मौत के घाट उतार दिया। कई जगह पर पर ग्रामीणो ने कुत्तों को मारकर पेड़ पर फंदे से लटका दिया।

अब प्रशासन ने भी कसी कमर

अब प्रशासन ने भी कसी कमर

ग्रामीणो के कार्रवाई के बाद प्रशासन भी जागा है। एसडीएम शशांक त्रिपाठी ने बताया कि मथुरा से एक्सपर्टो की टीम बुला ली गई है। गुरुवार की सुबह एक्सपर्ट क्षेत्र के वन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, आदि विभागों के साथ आदमखोर कुत्तो की तलाश में निकलेंगे। जल्द ही आदमखोर कुत्तों से निजात दिलाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+